Sat. Apr 18th, 2026

CMHO के निर्देश पर 108 नोडल अधिकारी ने किया एम्बुलेंसों का किया निरीक्षण , कमी मिलने पर की नाराजगी व्यक्त 

CMHO के निर्देश पर 108 नोडल अधिकारी ने किया एम्बुलेंसों का किया निरीक्षण , कमी मिलने पर की नाराजगी व्यक्त 

बारादरी लुकेशन 108 एवं लक्ष्मीगंज 108 जननी का किया निरीक्षण 

ग्वालियर। ग्वालियर कलेक्टर श्रीमती रूचिका सिंह चौहान की अगुवाई में ग्वालियर जिले की स्वास्थ्य सेवाओं का संचालन किया जा रहा है। ग्वालियर वासियों को 108 एंबुलेंस की सेवाएं बेहतर मिले इसी उद्देश्य के साथ मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जिला ग्वालियर डॉक्टर सचिन श्रीवास्तव के निर्देश पर 108 एंबुलेंस के जिला नोडल अधिकारी आई.पी. निवारिया ने गुरुवार को ग्वालियर जिले की दो एम्बुलेंसो का निरीक्षण किया ।
उन्होंने गुरुवार को बारादरी लुकेशन सी.जी. 04 एन.जेड/ 1278 नम्बर की 108 एंबुलेंस का एवं लक्ष्मीगंज लुकेशन सीजी 04 एनयू 9040 नम्बर की 108 जननी का निरीक्षण किया।
उन्होंने सबसे पहले बारादरी लुकेशन की 108 एंबुलेंस का निरीक्षण किया जिसमें पल्स ऑक्सीमीटर खराब मिला, इंजेक्शन कैल्शियम कार्बोनेट,डोपामाईन नहीं मिले जिस पर उन्होंने नाराजगी व्यक्त करते हुए तत्काल रखवाले के निर्देश दिए। वहीं लक्ष्मीगंज लुकेशन की 108 जननी का निरीक्षण के दौरान लगभग व्यवस्थाएं ठीक मिली लेकिन नीली बत्ती बंद मिली जिसे तत्काल ठीक कराने को कहा।


मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जिला ग्वालियर डॉक्टर सचिन श्रीवास्तव ने कहा कि इस तरह के निरीक्षण हर माह शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र किये जा रहे हैं एवं इसकी रिपोर्ट वरिष्ठ कार्यालय को नियमित भेजी जा रही है , उन्होंने कहा इस तरह के निरीक्षण आगे नियमित किये जाते रहेंगे ताकि ग्वालियर वासियों को 108 एंबुलेंस की बेहतर सेवाएं मिलती रहें

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *