Sat. Sep 5th, 2026

युवा कांग्रेस ने किया सीएम शिवराज का पुतला दहन

 अशोकनगर–  शुक्रवार को जिला युवा कांग्रेस द्वारा अस्पताल चौराहे पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का पुतला दहन किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे हैं। युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष विशाल रघुवंशी ने बताया कि मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शब्दों की मर्यादा भी भूल गए हैं, उनके अंदर की सारी सभ्यता और संस्कार भी समाप्त हो चुके हैं।

आपने भी सुना होगा कि मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान अपनी कुंठा के कारण हमारे प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष माननीय कमलनाथ जी को पागल कह रहे हैं, जिसने अपनी 15 महीने की सरकार में मुख्यमंत्री रहते मध्य प्रदेश के विकास को एक नई दिशा और दशा देने का अनुकरणीय प्रयास किया हो।

उन्होने कहा कि

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा हमारे नेता कमलनाथ के संबंध में उक्त कही गई अमर्यादित टिप्पणी के विरोध में तथा उनकी सद्बुद्धि हेतु युवा कांग्रेस द्वारा मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का पुतला दहन किया गया है।

पुतला दहन के दौरान जिलाध्यक्ष युवा कांग्रेस विशाल रघुवंशी, जिलाध्यक्ष राजेन्द्र कुशवाह, संघठन मंत्री मलकीत सिंह, अशोक शर्मा बड़े भैया, दसरथ सिंह, सुधीर शर्मा, सोनू सुमन, अनिता जैन, रामनिवास रघुवंशी, सचिन शर्मा आदि कांग्रेस जन उपस्थित रहे।

 

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *