Sat. Sep 5th, 2026

अनुविभागीय अधिकारी एवं खेल युवा कल्याण ने कराई मेहगांव में रन फॉर यूनिटी एवं साइबर जागरूकता दौड़

                           प्रियंका ओझा/रौन

मेहगांव 31अक्टूबर। मेहगांव नगर में राष्ट्रीय एकता दिवस के उपलक्ष्य में खेल युवा कल्याण एवं अनुविभागीय अधिकारी द्वारा रन फॉर यूनिटी एवं साइबर जागरूकता दौड़ का आयोजन किया गया, इस कार्यक्रम की शुरुआत श्री आलोक शुक्ला जी ने बच्चों को शपथ दिलाते हुए कहा कि साइबर जागरूकता समय की आवश्यकता है। यह हमें साइबर खतरों से बचाती है और हमें डिजिटल दुनिया में सुरक्षित रहने में मदद करती है। हमें नियमित रूप से साइबर सुरक्षा के बारे में खुद को और दूसरों को शिक्षित करते रहना चाहिए ताकि हम ऑनलाइन सुरक्षित रह सकें और साइबर अपराध के नकारात्मक प्रभावों से बच सकें।

उसके पश्चात आलोक राकेश शुक्ला ने हरी झंडी दिखाकर कार्यक्रम को आगे की ओर बढ़ाया इस कार्यक्रम में श्रीमती नीतू सोनी , युवा समन्वयक खेल युवा कल्याण, ब्लॉक मेहगांव, सांदीपनि शासकीय उच्च. मा. विद्यालय के प्राचार्य विजय सिंह कुशवाह, पी टी आई. राजेश चतुर्वेदी संजय कोच्छा एस डी ओ पी मेहगांव अपने पुलिस बल के साथ शामिल रहे साथ ही नगर के खिलाड़ी युवा एवं स्कूल के बच्चों एवं एन सी सी छात्रों ने इस दौड़ में भाग लिया ।

यह भी पढ़ें:-

👉ग्वालियर ग्रामीण विधानसभा के आधा दर्जन गांवों का किया सांसद ने दौरा

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *