पीड़ित भाईयों ने सेवड़ा SDM से लगाई न्याय की गुहार
रेखा कुशवाह/दतिया
सेवड़ा 04 दिसंबर। सेवड़ा अनुभाग के ग्राम जिगनिया निवासी हुकुम सिंह,भैयालाल, गुमान एवं चंदन आदि के द्वारा सेवड़ा एस.डी.एम. को दिए गए आवेदन बताया गया है कि हमारे भाई दशरथ कुशवाह के द्वारा कृषि भूमि का बगैर शासकीय बंटवारा हुए धोखाधड़ी से विक्रय किया जा रहा है। जिस पर श्रीमान रोक लगते का कष्ट करें। इससे पूर्व में भी वर्ष 2022 में हमारी माता जी की कृषि भूमि जोकि चिमघन हल्का में थी उसको भी शासकीय कर्मचारियों की मिली भगत से दशरथ कुशवाह ने लगभग दो बीघा जमीन बेच दी है जिसका पता हम लोगों को अभी चला है इसलिए हम लोगों के द्वारा श्रीमान एस.डी.एम. महोदय से न्याय की गुहार लगाई गई है।

पीड़ित आवेदकों के द्वारा एसडीएम सेवड़ा को दिए गए आवेदन में बताया गया है कि प्रार्थीगण *हुकम सिंह कुशवाह, गुमान कुशवाह,भैया लाल कुशवाह, चंदन कुशवाह पुत्र स्वर्गीय श्रीपत कुशवाह* निवासी ग्राम व पोस्ट जिगनिया तहसील इंदरगढ़, जिला दतिया (मध्य प्रदेश) का विनम्र निवेदन है कि मेरे पिता स्व.श्री श्रीपत कुशवाह पुत्र स्व.गोविंद दास कुशवाह का निधन 5 जून 2025 को हो चुका है। मेरे पिताजी की कृषि भूमि जिगनिया हल्का के सर्वे क्रमांक 117(s),122(s),137(s),270,(s),272,(s),273(s),274(s)275(s),281(s) थी। प्रार्थीगणों के पिता जी के निधन के उपरांत उनकी कुल कृषि भूमि में हम पांचो भाई हुकम सिंह कुशवाह, गुमान कुशवाह,भैया लाल कुशवाह, चंदन कुशवाह जसरथ कुशवाह एवं हमारी बहन लल्लाबेटी का 1/6 के रूप में नाम इंद्राज (नामांतरण) हो चुके हैं। लेकिन अभी उक्त सर्वे नंबरों की कृषि भूमि का राजस्व विभागीय बटवारा नहीं हुआ है। कृषि भूमि का हम पांचो भाई घरू तौर पर बटवारा करके अपना-अपना हिस्सा जोत रहे हैं लेकिन प्रार्थी गणों के भाई दशरथ कुशवाह पुत्र श्रीपत कुशवाह के द्वारा धोखाधड़ी करके प्रार्थीगणों के हिस्से की कृषि भूमि को विक्रय करने के उद्देश्य से ग्राहक लगाए जा रहे हैं। जिस पर श्रीमान प्रशासनिक (राजस्व विभागीय) बटवारा हो जाने तक रोक लगने की कृपा करें।

श्रीमान इससे पूर्व में भी प्रार्थी गणों की माता जी स्वर्गीय मनकुइया उर्फ मानकुंवर कुशवाहा पुत्री परीछत कुशवाह एवं पत्नी श्रीपत कुशवाह के नाम कृषि भूमि इंदरगढ़ तहसील के पटवारी हल्का चिमघन के सर्वे क्रमांक 216/2 एवं 219/3 का कुछ हिस्सा व सर्वे क्रमांक 218/3 को संपूर्ण,अनावेदक जसरथ कुशवाहा एवं लल्लाबेटी पुत्र/पुत्री श्रीपत कुशवाहा के द्वारा प्रशासनिक अधिकारियों व अन्य की मिली भगत से वर्ष 2022 में छलपूर्वक/धोखाधड़ी करके “सुराजी राईन/हबीबगुल्ले खां निवासी वार्ड क्रमांक 01 अंदरबस्ती इंदरगढ़” को विक्रय की जा चुकी है। जिसका विक्रय पत्र निरस्त करने के लिए मुझ प्रार्थीगणों के द्वारा माननीय न्यायालय की शरण लेते हुए आवेदन प्रस्तुत किया जाएगा।

