सबलगढ़ 15 अप्रैल। सबलगढ़ एसडीएम अरविंद सिंह ने शिक्षा विभाग का नया सत्र चालू होते ही निरीक्षण की शुरुआत की है वहीं स्कूल शिक्षा विभाग को लेकर एसडीएम अरविंद सिंह माहौर का सख्त रुख दिखाई देने लगा है एसडीएम अरविंद सिंह माहौर ने आज मॉडल स्कूल पूछरी का आकस्मिक निरीक्षण किया निरीक्षण के दौरान 7 शिक्षक अनुपस्थित पाए गए वही जब रिकॉर्ड देखा तो चार शिक्षक कैजुअल लीव पर थे वही स्कूल में विद्यार्थियों की उपस्थिति संतोषजनक नहीं पाई गई जिस पर लापरवाही और अनुशासनहीनता के लिए संबंधित को नोटिस जारी किये

यही नहीं एसडीएम ने छात्रों के साथ कक्षा में बैठकर शिक्षक द्वारा पढ़ाते समय गतिविधियों को भी देखा इस कार्रवाई से शिक्षा विभाग में हलचल मच गई है वही उपस्थित स्टाफ को सख्त लहजे मे हिदायत दी गई कि सभी शिक्षक समय पर विद्यालय में उपस्थित होकर अपने कर्तव्यों का निर्वहन करें अन्यथा दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी वही किडीज होम स्कूल सबलगढ़ का भी निरीक्षण किया जिसकी मान्यता सीबीएसई बोर्ड द्वारा प्राप्त थी निरीक्षण के दौरान स्कूल में एनसीईआरटी पाठ्यक्रम के अलावा प्राइवेट पाठ्यक्रम की भी पुस्तके पढ़ाई जा रही है तथा एलेन कोचिंग कोटा के ऑनलाइन वीडियो भी कक्षा में दिखाकर शिक्षण कार्य किया जा रहा था इस
संबंध में एसडीएम द्वारा प्रबंधक को नोटिस देकर जवाब लेने की कार्रवाई की जा रही है!

