संजय कुशवाह/ ग्वालियर
लहार। भिंड जिला कांग्रेस कमेटी के जिला अध्यक्ष एवं जिला पंचायत सदस्य मान सिंह कुशवाह लहार विधानसभा क्षेत्र के ग्राम बरहा में शोकाकुल परिवार के बीच पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की।
आपको बता दें कि वरिष्ठ पत्रकार अमर सिंह कुशवाह के चाचा जी एवं पत्रकार शिव सिंह कुशवाह व रविकांत कुशवाह, प्रमोद कुशवाह के पिता जी सुघर सिंह कुशवाह का देहांत, लंबी बीमारी के चलते दिनांक 27/03/22 को हो गया था जिनकी उठानी दिनांक 28/03/22 को रखी गई थी।आज दिनांक को उक्त घटना की जानकारी जब कांग्रेस के जिला अध्यक्ष व जिला पंचायत सदस्य मान सिंह कुशवाह को लगी तो वह अपने साथियों राजेश सिंह कुशवाह जिला अध्यक्ष प्रांतीय युवा कुशवाह महासभा भिण्ड , रामलखन सिंह कुशवाह जिला उपाध्यक्ष किसान कॉंग्रेस भिण्ड व दिलीप कुशवाह समाजसेवी आदि के साथ शोकाकुल परिवार के बीच पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की
