शिवपुरी – जिले के बदरवास थाना क्षेत्र में ईश्वरी गांव के पास शिवपुरी-गुना फोरलेन हाइवे पर एक कार होकर पलट गई।
हादसे में एक युवक की मौत हो गई है, जबकि चार घायल हैं। घायलों को जिला अस्पताल शिवपुरी रेफर किया है। कार सवार पांचों दोस्त महाकाल लोक के दर्शन करने उज्जैन जा रहे थे।
जानकारी के अनुसार ईश्वरी गांव के पास एक कार क्रमांक बीआर01 डीवी 6565 बेकाबू होकर पलट गई। हादसे में अभिषेक कटारा (25) की मौत हो गई है।
जबकि हर्ष पुत्र सुनील राय निवासी प्रतापगढ़, अभिषेक सिंह (24) पुत्र संजय राजपूत निवासी चंदौजी जिला वाराणसी, रत्नाकर राय व हिंमाशु कुमार घायल हो गए हैं।
गंभीर रूप से घायल अभिषेक सिंह, रत्नाक राय व हिंमांशु को बदरवास से जिला अस्पताल शिवपुरी रेफर किया है।
