अमृतसर :- पंजाब के अमृतसर में हाल ही में स्वर्ण मंदिर में श्री दरबार साहिब के दर्शन करने आई लड़की को एक सेवादार द्वारा रोकने की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी।

दरअसल, लड़की श्री दरबार साहिब दर्शन करने आई थी, पर उसे दर्शनी ड्योढ़ी के पास रोक लिया गया था। कहा जा रहा था कि लड़की के चेहरे पर तिरंगा बना हुआ था, जिसे देखकर एक सेवादार ने उसे अंदर जाने से रोका था।
अब इस मामले में श्रद्धालु लड़की ने अपना पक्ष रखा है।
वीडियो के जरिए लड़की कहा कहना है कि अगर मेरे से कोई गलती हुई है या कोई गलत शब्द कहा गया है, किसी की भावना को ठेस पहुंची है तो मैं माफी मांगती हूं।
लड़की ने कहा कि मैं इतनी बड़ी नहीं हूं कि कोई मेरे से माफी मांगे, अगर मेरे से कोई गलती हुई है तो मैं सभी से माफी मांगती हूं।
वहीं इस संबंध में शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी ने सचखंड श्री हरिमंदर साहिब में पहुंची श्रद्धालु लड़की को रोककर मर्यादा पालन करने के लिए कहा और दोनों के बीच हुई बातचीत को लेकर सोशल मीडिया पर सिख विरोधी दिए जा रहे बयान की कड़ी निंदा की।
उन्होंने कहा कि दोनों के बीच हुई बातचीत को गलत ढंग से पेश किया जा रहा है।

