Sat. Sep 5th, 2026

ग्राम पंचायत चांदोख के सरपंच सचिव की लाचार कार्य प्रणाली बनी ग्राम वासियों की परेशानी का कारण

नालियों की सफाई न होने के कारण बर्षा का पानी भरा गांव में, दलदल भरे रास्तों से गुजरने को मजबूर ग्रामवासी

            अशोक सिंह कुशवाह/संवाददाता मिहोना 

मिहोना 20 जुलाई। आपको बता दें कि भिंड जिले की जनपद पंचायत रौन के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत चांदोख के निवासियों ने वर्तमान सरपंच पर पंचायत की तरफ ध्यान न देते हुए कोई विकास कार्य नहीं करवाए जाने का आरोप लगाया है।

ग्राम वासियों ने बताया कि ग्राम पंचायत के सरपंच पंचायत में न रहते हुए ग्वालियर में निवास कर रहे हैं जिसके कारण कोई विकास कार्य नहीं हो पा रहे हैं… हमारे द्वारा कई बार मौखिक रूप से सरपंच महोदय से कहा गया कि बरसात आने वाली है तो बरसाती पानी निकालने के लिए नालियों की साफ सफाई बहुत जरूरी है लेकिन इस ओर सरपंच महोदय का कोई ध्यान नहीं गया। जिसका परिणाम हम सब ग्रामवासी भुगत रहे हैं। ग्राम पंचायत की प्रत्येक गली दलदल से भरी पड़ी है। जिससे पढ़ने जाने वाले बच्चों सहित आम जनों को बहुत सी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

ग्राम पंचायतों से जुड़ी खबरों को देखने के लिए जुड़े रहे चंबल आचरण से 

यह भी पढ़ें:-

👉मिहोना नगर में संचालित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भगवान भरोसे, नहीं है डॉक्टर की कोई व्यवस्था

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *