Sat. Sep 5th, 2026

ग्वालियर CMHO मनीष शर्मा की कृपा से शहर में फैलता फर्जी क्लीनिको का कारोबार

ग्वालियर 23 जुलाई। मध्य प्रदेश की शिवराज सरकार आम लोगों को स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया कराने के लिए कितनी भी योजनाएं संचालित करले, लेकिन शिवराज सरकार की स्वास्थ्य से संबंधित सभी योजनाओं को ग्वालियर के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के द्वारा धड़ल्ले से धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। क्योंकि ग्वालियर शहर में हर गली, हर मोहल्ले में अवैध दुकान रूपी क्लिनिक संचालित किये जा रहे है। जिसकी जानकारी स्वास्थ्य विभाग ग्वालियर को अच्छी तरह है लेकिन सीएमएचओ के द्वारा फर्जी क्लीनिको पर कोई कार्रवाई नहीं की जाती है केवल खानापूर्ति करके छोड़ दिया जाता है। जबकि कई समाजसेवीयो के द्वारा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ग्वालियर को मौखिक रूप से इस संबंध में कई बार अवगत करा दिया गया है कि श्रीमान अवैध क्लीनिक संचालक आम लोगों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ कर रहे हैं ऐसे लोगों के प्रति सख्त से सख्त कार्रवाई करने का कष्ट करें, लेकिन महोदय के कान पर जूं तक नहीं रेंगी।

 RTI के तहत मांगी गई जानकारी को नहीं दिया दिया जा रहा है फरियादी को
आपको बता दें कि मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय ग्वालियर से क्लीनिको के संबंध में सूचना के अधिकार के तहत कुछ बिंदुओं पर जानकारी चाही गई थी लेकिन विभाग के द्वारा फरियादी को गुमराह करते हुए आज दिनांक तक जानकारी उपलब्ध नहीं कराई गई है क्योंकि सूचना के अधिकार के तहत मांगी गई जानकारी यदि विभाग दे देता है तो एक बहुत बड़ा घोटाला सामने आ जाएगा। जिससे स्वस्थ विभाग ग्वालियर के सारे कारनामे उजागर हो जाएंगे इसी डर से विभाग के द्वारा सूचना के अधिकार के तहत चाही गई जानकारी को नहीं दिया जा रहा है
सूत्रों का कहना-
यदि सूत्रों की माने तो स्वास्थ्य विभाग ग्वालियर को फर्जी क्लीनिको  से अच्छी खासी कमाई हो रही है हर माह लाखों रुपए अधिकारियों की जेब में जाता है, यही कारण है कि ग्वालियर शहर में संचालित फर्जी क्लीनिको पर कार्रवाई नहीं हो पा रही है
यह और पढ़ें

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *