Sat. Sep 5th, 2026

तिलक लगाकर किया संस्कृत सप्ताह का स्वागत

 ग्वालियर 08अगस्त। संस्कृत भारती ग्वालियर महानगर ने विवेकानंद प्रतिमा थाटीपुर चौराहे पर तिलक लगाकर सभी का स्वागत किया । इस प्रकार संस्कृत सप्ताह की शुभकामनाएं देते हुए संस्कृत सप्ताह प्रारंभ का कार्यक्रम संपन्न हुआ ।गौरतलब है कि रक्षाबंधन के दिन संस्कृत दिवस मनाया जाता है और जिस सप्ताह में रक्षाबंधन पड़ता है उस सप्ताह को संस्कृत सप्ताह के रूप में पूरी दुनिया और भारत में मनाया जाता है । इस अवसर पर संस्कृत भारती के अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे प्रमुख रूप से विभाग संयोजक ब्रजमोहन शर्मा महानगर मंत्री श्री अलकेश त्रिपाठी सह मंत्री श्रीउमेश शर्मा श्री अशोक जारोलिया श्री धीरेंद्र पाठक  आदि वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *