Sat. Sep 5th, 2026

                     रेखा कुशवाह/संभागीय ब्यूरो 

दतिया 24 जुलाई। किसान नेता हाकिम सिंह ने बताया कि आज जिला दतिया थाना गोधन में पदस्थ एएसआई प्रमोद पवान को प्रताड़ित करने वाले थाना प्रभारी भदोरिया एवं एक अन्य एस आई तथा दो पुलिस कर्मचारीयों पर FIR की मांग को लेकर किसान नेता अखिलेश यादव के नेतृत्व में एसपी सूरज कुमार वर्मा को ज्ञापन पत्र सोपा इस मौके पर कांग्रेस के पूर्व प्रदेश सचिव एवं किसान नेता सुग्रीव सिंह ने आरोप लगाते हुए कहा कि SI प्रमोद पवान का सिर्फ इतना कसूर था कि थाना प्रभारी द्वारा खनन माफियाओं से ट्रैक्टर ट्रालीयों से अवैध वसूली की जाती थी उनको रोकने का काम एएसआई द्वारा किया गया था इस बात से रुष्ट होकर थाना प्रभारी एवं उनके तीन अन्य सहयोगियों द्वारा उसको इतना प्रताड़ित किया गया कि उसे आत्म हत्या करने के लिए मजबूर होना पड़ा सुग्रीव सिंह ने आरोप लगाते हुए कहा कि एएसआई द्वारा वीडियो बनाकर चारों पुलिस आरोपियों का नाम एवं सुसाइड नोट छोड़ा गया है इसके बाद भी पुलिस के अफसरो द्वारा दोषी पुलिस कर्मियों को बचाने का कार्य किया जा रहा है एवं उसमें से सिर्फ दो लोगों को लाइन हाजिर किया है सुग्रीव सिंह ने आगे रोश व्यक्त करते हुए कहा कि अगर दोनों SI एवं अन्य दो पुलिसकर्मियों पर शीघ्र आत्महत्या के लिए प्रेरित करने का केस दर्ज कर उनकी बर्खास्तगीकी कार्रवाई कर उन्हें जेल में डाला जाय नहीं तो लाइन ऑर्डर की स्थिति बिगड़ सकती है।

उन्होंने कहा कि जब से मोहन यादव मुख्यमंत्री बने हैं तब से दलितो के ऊपर अत्याचार बड़े हैं यह उसी का परिणाम है आज भी दतिया में पूर्व गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा का शासन प्रशासन के ऊपर हुकुम चलता है इसी वजह से एक दलित एएसआई परिवार वालों को न्याय नहीं मिल पा रहा है इसके लिए सामाजिक संगठन एवं राजनीतिक पार्टी एवं मध्य प्रदेश किसान सभा Completed करने के लिए मजबूर होंगे इस मौके पर किसान नेता अखिलेश यादव आकम सिंह कुशवाहा प्रेम नारायण कुशवाहा युसूफ अब्बास पातीराम फौजी कुशवाहा कामरेड पार्षद सलीम हरिचंद शर्मा रहमत खान नरेश जाटव मौर्य इंजीनियर रामस्वरूप कुशवाहा आदि लोग उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें:-

👉रेत माफियाओं द्वारा ग्राम पंचायत की सीसी रोड को क्षतिग्रस्त किए जाने की शिकायत करना महिला सरपंच को पड़ा महंगा,कलेक्टर दतिया की जनसुनवाई में ग्रामीणों ने लगाए थाना प्रभारी एवं रेत माफियाओं की मिली भगत से अवैध रेत कारोबार होने के आरोप

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *