जिला अस्पताल में बढ़ने लगी बुखार से पीड़ित मरीजों की संख्या
रमेश सिंह कुशवाह
भिण्ड शहर के नगर पालिका क्षेत्र में नगर पालिका अधिकारी की अनदेखी के कारण कर्मचारियों द्वारा सही तरीके से साफ सफाई ना होने से मच्छर पनपने लगे हैं। नगर पालिका क्षेत्र में कई जगह ऐसी है जहां पर महीनों तक साफ सफाई नहीं होती है। नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 26 में भवानीपुरा इलाके में नाला एवं नाले के आसपास इतनी गंदगी फैली हुई है की वहां पर अत्यधिक मच्छर पनप रहे हैं। हालात यह बने हुए हैं कि भवानीपुरा इलाके में बच्चे डेंगू जैसी खतरनाक बीमारी से ग्रसित हो रहे हैं। जिसकी शिकायत कई बार नगर पालिका अधिकारी एवं कर्मचारियों से की गई लेकिन अधिकारियों के द्वारा इस ओर ध्यान केंद्रित ही नहीं किया जा रहा है यह हालात शहर के सभी वार्डों में बने हुए हैं। शहर में सीवर एवं अमृत योजना के लिए खोदी गई सड़के दलदल में तब्दील हो गई हैं जिनमें मच्छर पनप रहे हैं। देखा जाए तो मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के द्वारा फागिंग मशीन का फीता काट कर शुभारंभ किया जा रहा है।जिससे डेंगू जैसी खतरनाक बीमारी से लड़ा जा सके।लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही बयां कर रही है। शहर में फागिंग मशीन कागजों तक सिमट कर रह गई है किसी भी वार्ड में फागिंग मशीन द्वारा छिड़काव नहीं किया जा रहा है। आलम यह है कि नगर पालिका अधिकारी द्वारा इसी तरह लापरवाही बरती गई तो यह बीमारी कुछ ही समय में बड़ा रूप ले सकती है।जिससे निपटना मुश्किल भी साबित हो सकता है। जिला अस्पताल में बुखार से पीड़ित मरीजों की तादाद दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है लेकिन शासन प्रशासन इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है। लोगों की माने तो फागिंग मशीन विलुप्त होती नजर आ रही है।वही सफाई करने वाले कर्मचारी भी अपना काम बखूबी नहीं कर रहे हैं।
