Sat. Sep 5th, 2026

नोडल अधिकारी ने किया108 एम्बुलेंस का किया निरीक्षण , कमियों को राज्य अधिकारियों को कराया अवगत

ग्वालियर -मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ग्वालियर डॉ मनीष शर्मा ने बताया कि बुधवार को ग्वालियर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ग्वालियर डॉ मनीष शर्मा के निर्देशन में 108 एम्बुलेंस के जिला नोडल अधिकारी आई. पी. निवारिया ने घाटीगांव लुकेशन की एम्बुलेंस एमपी02 ए.व्ही 5648 का जेएएच केम्पस में निरीक्षण किया निरीक्षण के दौरान उन्हें   वाहन का ए. सी. बंद मिला तथा आगे का वोनट दोनों तरफ से टूटा मिला साथ वाहन के अन्दर इन्जेकशन डेरीफाईलिन,एट्रोपिन,

डोपामाईन,नाईट्रोग्लीशरिन,हाईड्रोकार्टिसोन ,एड्रेनालिन नहीं मिलने पर नाराजगी व्यक्त की तथा मोके से मोबायल पर जिगित्सा हेल्थ केयर लिमिटेड के राज्य स्तरीय अधिकारी श्री अमित पतकी से उक्त वाहन में मिली कमियों से अवगत कराते हुआ ग्वालियर जिले के सभी वाहनों की शीघ्र कम्पनी के अधिकारियों से ऑडिट कराकर वाहनों की सर्विस व दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित कराने हेतु कहा, जिस पर श्री अमित पतकी द्वारा आसवाशन दिया कि हम तत्काल इस पर कार्यवाही करते हैं । निरीक्षण के दौरान जिला कम्यूनिटी मोबिलाईजर श्री एम.एस. खान भी नोडल अधिकारी के साथ थे ।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ग्वालियर डॉ मनीष शर्मा ने बताया कि उक्त स्थिति से मिशन संचालक एएचएम मध्य प्रदेश को पत्र द्वारा अवगत कराया जायेगा,

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *