Sat. Apr 18th, 2026

सीसीटीवी फुटेज से हुई आरोपियों की पहचान, पुलिस अधीक्षक ने टीम गठित कर दिए थे कार्यवाही के आदेश

अमित सिंह कुशवाह/भिण्ड ब्यूरो 

भिंड/गोहद 06 जुलाई। जिले के गोहद थाना अंतर्गत एचपी पेट्रोल पंप पर कट्टा अड़ाकर 11,200 रुपये की लूट करने वाले कुख्यात बदमाशों को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों ने पकड़े जाने के डर से पुलिस पर फायरिंग की, लेकिन जवाबी कार्रवाई में दोनों घायल होकर पकड़े गए। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक असित यादव के निर्देशन में की गई।

👉पीड़ित को मानव मल खिलाया, जीतू पटवारी ने आवाज उठाई तो पुलिस ने किया झूठा मुकदमा दर्ज-मानसिंह

बता दें कि पीड़ित पेट्रोल पंप मैनेजर ने थाना गोहद में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि रात्रि में पंप बंद होने के बाद वह कलेक्शन की राशि अलमारी में रख रहा था, तभी दो हथियारबंद बदमाशों ने कट्टा दिखाकर लूट की वारदात को अंजाम दिया और 11,200 रुपये लेकर फरार हो गए। पुलिस ने IPC की धारा 392, 25/27 आम्र्स एक्ट समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर तुरंत विवेचना शुरू की।

सीसीटीवी फुटेज से हुई बदमाशों की पहचान, टीम गठित पुलिस ने की कार्यवाही

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक डॉ. असित यादव ने तत्काल मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया और एक विशेष टीम का गठन किया। टीम ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान कर पीछा किया।इसी तारतम्य में थाना बरोही क्षेत्र में आरोपियों की घेराबंदी की गई, जहां उन्होंने सरेंडर करने के बजाय पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में दोनों बदमाशों के पैर में गोली लगी और उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को ग्वालियर रेफर कर दिया गया।आरोपियों से एक सफेद रंग की स्विफ्ट कार (RJ 23 CJ 2099)2 देशी कट्टे 315 बोर,3 जिंदा राउंड व 2 खाली खोखे 315 बोर के जब्त किए गए जब गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ की गई तो गिरफ्तार आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि वे अन्य जिलों में भी कई आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं। पुलिस इनसे अन्य मामलों में भी पूछताछ कर रही है।

इस कार्यवाही में इनकी रही सराहनीय भूमिका

इस कार्रवाई में थाना गोहद के निरीक्षक मनीष धाकड़, थाना बरोही प्रभारी अतुल भदौरिया, उमरी थाना प्रभारी शिवप्रताप व आरक्षकगण व साइबर सेल भिंड की विशेष भूमिका रही।

पुलिस अधीक्षक ने टीम को 10-10 हजार के इनाम की घोषणा की

यह पहली बार है जब भिंड पुलिस ने इतनी तेज़ और प्रभावी कार्रवाई करते हुए लूट के आरोपियों को 24 घंटे के भीतर मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है। इसी कार्रवाई को लेकर पुलिस अधीक्षक असित यादव ने पूरी टीम को 10-10 हजार रुपए देने की घोषणा की है।

यह भी पढ़ें:-

👉कच्चे रास्ते और जलभराव से परेशान अजा बस्ती के ग्रामीणों ने सौंपा ज्ञापन, ग्राम पंचायत पर लगाए अनदेखी के आरोप

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *