वीरेंद्र कुमार/मुरैना ब्यूरो
कैलारस 14 जुलाई। इस समय हो रही प्राकृतिक आपदा भारी वर्षा के चलते आमजन अस्त व्यस्त होता दिखाई दे रहा है जन जीवन भारी परेशानी से जूझ रहा है कहीं घरों में पानी भर गया तो कहीं सरकारी दफ्तर पानी से लबालब नजर आ रहे हैं जिसे देखते हुए सबलगढ़ एसडीएम अरविंद सिंह माहौर स्वयं सड़कों पर उतरकर जनता की परेशानियों को देख रहे हैं और जहां भी यथासंभव पानी निकासी की आवश्यकता है तो स्वयं मौके पर खड़े होकर जेसीबी चलवा कर पानी निकालने की व्यवस्था करवा रहे हैं तो कहीं रेस्क्यू टीम के द्वारा लोगों की मदद की जा रही है

इसी क्रम में सबलगढ़ शहर और आसपास के क्षेत्र में जल भराव की स्थिति का निरीक्षण कर पानी निकासी के लिए जेसीबी लगाई गई साथ ही नगर पालिका सीएमओ तथा जनपद सीईओ से जल्दी पानी निकलवाने के निर्देश भी मौके पर दिए इसके बाद एसडीएम कैलारस तहसील के क्षेत्र अंतर्गत आने वाले खेड़ा कला गांव पहुंचे जहां पिछली वर्ष एक ट्रैक्टर पलट गया था उसमें दो लोगों की डूबने से मौत हो गई थी वहां पर पुलिया परभारी पानी होने की वजह से उसका निरीक्षण किया जहां देखा तो हाई स्कूल के अंदर पानी घुस गया था बच्चे भी स्कूल नहीं जा पा रहे थे जहां पर एसडीआरएफ की टीम के द्वारा रेसक्यू चलाया गया

साथ ही रह वासियों को सतर्क रहने की हिदायत दी गई और कहां गया की पुलिया पर अधिक पानी होने पर रास्ता पार न करें और सावधानी बरते वहीं एसडीएम अरविंद सिंह ने कहा की प्राकृतिक आपदा से निपटने के लिए सभी को मिलकर सहयोग करने की जरूरत है अभी रेस्क्यू जा रही है।

यह भी पढ़ें:-
👉क्या सेवड़ा अनुभाग का अतरैटा थाना चल रहा है प्राइवेट व्यक्तियों के भरोसे ? संदिग्ध युवक की कमर में लगा वायरस सेट थाना प्रभारी के साथ सोशल मीडिया पर वायरल

