Sat. Sep 5th, 2026

बी.आर.सी.सी.डॉ.धर्मेंद्र सिंह धाकड़ का सहायक प्राध्यापक के पद पर चयन होने पर हुआ भव्य स्वागत

वीरेंद्र कुमार/मुरैना ब्यूरो 

कैलारस 24 जून। जनपद शिक्षा केंद्र कैलारस में पदस्थ बीआरसीसी डॉ. धर्मेंद्र सिंह धाकड़ का विगत दिवस एमपी पीएससी का परीक्षा परिणाम घोषित होने पर सहायक प्राध्यापक के पद पर इनका चयन हुआ है डॉ धर्मेंद्र सिंह धाकड़ पूर्व विकासखंड शिक्षा अधिकारी जालिम सिंह धाकड़ के सुपुत्र हैं डॉ धर्मेंद्र सिंह धाकड़ इससे पूर्व जिला शिक्षा केंद्र मुरैना में सहायक जिला परियोजना समन्वयक के पद पर कार्यरत थे श्री धाकड़ का कार्य एवं व्यवहार बहुत ही अच्छा है यह अपने क्षेत्र में चिर परिचित कार्य शैली के लिए जाने जाते हैं इनके पिता जालिम सिंह धाकड़ शिक्षा विभाग में कई महत्वपूर्ण पदों पर कार्य कर चुके हैं जैसे पूर्व विकासखंड शिक्षा अधिकारी, पूर्व बीआरसी, पूर्व प्राचार्य, व अन्य पदों पर इनका कार्यकाल बहुत ही सराहनीय रहा है

डॉ धर्मेंद्र सिंह धाकड़ की माताजी वर्तमान में ग्राम पंचायत किरावली जदीद मैं सरपंच के पद पर जनप्रतिनिधि हैं धाकड़ के सहायक प्राध्यापक के पद पर चयन होने पर क्षेत्र में अत्यधिक खुशी का माहौल है इनके चयन होने पर ब्लॉक रिसोर्स सेंटर जनपद पंचायत पर सभी अधिकारी कर्मचारियों ने इकट्ठा होकर माल्यार्पण कर एवं मिष्ठान वितरण कर खुशी जाहिर की है इनके सहायक प्राध्यापक के पद पर चयन होने पर बधाई देने वालों में प्रमुख रूप से डीडीओ जयवीर सिंह जादौन,शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कैलारस के प्राचार्य जालेंद्र गौड, बीएसी रमाकांत शर्मा, केशव शुक्ला, प्रधानाध्यापक फखरुद्दीन खान ,हितेंद्र सिंह भदोरिया,सुभाष शर्मा , राजेंद्र मरैया ,योगेश शर्मा, जन शिक्षक लोकेंद्र श्रीवास्तव ,सुरेश चंद्र धाकड़ बृजमोहन शर्मा,जितेंद्र सिंह धाकड़,प्रमोद शर्मा, नरोत्तम धाकड़, हाकिम सिंह धाकड़, महेश शुक्ला, पवन शर्मा, शिवचरण धाकड़ , लाखन सिंह धाकड़, जनप्रतिनिधि, समाजसेवी,बुद्धिजीवी, गणमान्य नागरिक आदि ने बधाई देते हुए प्रसन्नता व्यक्त की है सभी ने उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है

यह भी पढ़ें:-

👉प्रशासन का गैर जिम्मेदार रवैया स्कूल जाने वाले नोनिहॉल बच्चों के साथ कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *