Sat. Sep 5th, 2026

बीमार पत्नी रुचि तोमर ने खाना बनाने से इंकार किया तो पति सोनू तोमर ने गोलियां मारकर उतार दिया मौत के घाट

ग्वालियर। ग्वालियर में बीमार पत्नी ने खाना बनाने से इंकार किया तो पति ने गोलियां मारकर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में ले लिया और आरोपी पति शराब पीने का आदी बताया गया है।

दरअसल यूपी के जालौन स्थित ग्राम सिरसा में रहने वाली रुचि का विवाह थाटीपुर थाना अंतर्गत दर्पण कॉलोनी में रहने वाले जगदीश तोमर के बेटे सोनू तोमर से हुआ था। सोनू और रुचि के एक बेटी राधिका उम्र 14 साल और एक बेटा आदित्य उम्र 11 साल है। सोनू शराब पीने का आदी है और कोई काम नहीं करता है। रुचि अधिकांश बीमार रहती थी। पति पत्नी में आएदिन झगड़ा होता था। शनिवार रात लगभग 11 बजे सोनू शराब के नशे में धुत्त होकर घर पहुंचा था। सोनू ने रुचि से खाना बनाने को कहा।

तो बीमारी होने के चलते रुचि ने खाना बनाने से इंकार कर दिया। रुचि का खाना बनाने से इंकार करना सोनू को नागवार गुजरा। उसने रुचि को निशाना बनाकर फायरिंग कर दी। घटना में रुचि की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के दौरान घर में रुचि के ससुर जगदीश, सास मीरा और बेटा -बेटी मौजूद थे। घटना की जानकारी ससुर जगदीश तोमर ने पुलिस को दी। घटना की जानकारी मिलते ही सीएसपी मुरार सर्किल अतुल सोनी और थाटीपुर थाना प्रभारी विपेंद्र सिंह चौहान मौके पर पहुंच गई। साथ ही एफएसएल टीम को भी बुलवा लिया गया। घटना के बाद आरोपी सोनू तोमर स्टेशन बजरिया पर शराब पीने गया और बाद में वापस घर पहुंच गया। घर में मौजूद पुलिस ने सोनू को तत्काल हिरासत में ले लिया। आरोपी सोनू ने फायरिंग किस हथियार से की है। अभी पता नहीं चल सका है। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी सोनू तोमर ने पुलिस को बताया है कि पत्नी रुचि की हत्या करने के बाद शराब पीकर वापस घर आते वक्त उसने हथियार कहीं फेंक दिया है। आरोपी सोनू तोमर आपराधिक प्रवृति का बताया गया है। पुलिस उसका आपराधिक रिकॉर्ड खंगाल रही है। फिलहाल पुलिस आरोपी सोनू तोमर से हथियार के बारे में पूछताछ कर रही है, ताकि हथियार बरामद किया जा सके। पुलिस ने रुचि के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया है, साथ ही मर्ग कायम करके मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें:-

👉पार्वती नदी के पास लूट की वारदात का पर्दाफाश, बाइक समेत दो बदमाश गिरफ्तार

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *