कोरोना कल में अपने पतियों को गमां चुकी हैं देवरानी एवं जेठानी
आपको बता दें कि कोरोना कल के समय अपने पतियों को गंवाने वाली देवरानी और जेठानी अब कर्ज वालों…. यानी कि बैंक के अफसरों से परेशान है। महिला सुरुचि के पति सुरेंद्र भदौरिया और उनके भाई ने अपनी दो इंडस्ट्रीज चलाने के लिए बैंकों से लाखों रुपए का लोन लिया था। लेकिन कोरोना में अचानक दोनों भाइयों की मौत हो गई। इस दौरान उनकी फैक्ट्रियां बंद हो गईं।

लेकिन कर्ज देने वाले बैंक के अधिकारी अब उनकी पत्नियों पर कर्ज चुकाने का दवाब बना रहे हैं। बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में इन उद्योगपतियों की पत्नियों ने अपने परिजनों के साथ आकर मीडिया को अपनी पीड़ा सुनाई और कहा कि जब बड़े उद्योगपतियों का हजारों करोड़ रुपए माफ हो सकता है तो उनकी स्थिति को देखते हुए उनका लोन भी माफ किया जाए। खास बात यह है कि सुरुचि के पति और उनके भाई की मौत के बाद किसी तरह पत्नियों ने फैक्ट्रियों को चालू किया था लेकिन उसमें भी आग लग गई जिसके कारण फैक्ट्री में रखा सभी सामान जल कर राख हो गया। अब बीमा वाले भी इन महिलाओं को परेशान कर रहे हैं। सुरेंद्र की बहन का आरोप है कि उन्होंने हर स्तर पर मदद की गुहार लगाई है लेकिन किसी ने भी उनकी फरियाद नहीं सुनी। तब उन्हें मजबूरन मीडिया के सामने आकर अपनी पीड़ा बतानी पड़ रही है।

