Sat. Apr 18th, 2026

बोरवेल में गिरने से हुई बालक की मृत्यु, मुख्यमंत्री ने किया दु:ख व्यक्त 

दुर्भाग्यपूर्ण घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने बोरवेल को कवर करना जरूरी

भोपाल 29 दिसम्बर। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुना जिले में ग्राम पीपल्या में निजी जमीन पर बोरवेल में गिरने से बालक की मृत्यु पर दु:ख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि जिला प्रशासन सहित एसडीईआरएफ बचाव दल के लगातार और अथक प्रयासों के बावजूद बालक को सुरक्षित बाहर नहीं निकाला जा सका। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि राज्य सरकार इस कठिन घड़ी में शोकाकुल परिवार के साथ है।

👉होटल पर हुई जमकर मारपीट के बाद फायरिंग

 मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ईश्वर से दिवंगत बालक की आत्मा की शांति और परिजन को यह गहन दु:ख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ऐसी दुर्भाग्यपूर्ण घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए नागरिकों से अपनी निजी जमीन पर बोरवेल को उचित रूप से कवर करने की अपील की

यह भी पढ़ें:-

👉जब महिलाओं को नहीं था शिक्षा का अधिकार,माता सावित्रीबाई ने संघर्ष कर खोले थे विद्यालय

👉महिला सरपंच ने सुनाया अपना दर्द, दबंगाें से हो गई हूं परेशान

👉पूर्व जनपद सदस्य को भाजपा मंडल अध्यक्ष को बधाई देना पड़ा महंगा

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *