Sat. Sep 5th, 2026

अटेर/भिंड 16 अक्टूबर। भंडारे का बासा खाना खाने के बाद एक महिला की मौत हो गई। और अन्य 53 लोग बीमार हो गए हैं। इनमें से पांच की हालत गंभीर है, जिनका जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। वाकी 48 लोगों को छुट्टी दे दी गई है। डॉक्टर का कहना है कि सभी लोगों को फूड पॉइजनिंग हो गई हैं। दरअसल, अटेर के क्यारीपुरा में शनिवार को दशहरे पर भंडारे का आयोजन किया गया था। कई लोग भंडारे का भोजन घर ले गए थे। सोमवार को बासा खाना खा लिया, जिसके बाद तबीयत बिगड़ने लगी। सभी को सरकारी अस्पताल और निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। मंगलवार को 55 वर्षीय सुनीता भदौरिया की मौत हो गई। मंगलवार सुबह भिंड कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव अस्पताल पहुंचे। उन्होंने मरीजों से बातचीत की। स्वास्थ्य विभाग की एक टीम क्यारीपुरा गांव के लिए रवाना कर दी गई है। यह टीम गांव में पहुंचकर भंडारे के भोजन के सैंपल लेगी। कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव का कहना है कि उपचार दल रवाना कर दिया है। गांव की सरपंच बीनू अर्गल का कहना है कि माता के मंदिर पर भंडार 13 अक्टूबर को था। 14 अक्टूबर को बचा हुआ प्रसादी को लोगों ने ग्रहण किया। यहां आलू की सब्जी, पूड़ी, खीर भंडारे में लोगों ने

यह भी पड़े

👉 ग्वालियर में मां बेटी की गला घोट कर हत्या
👉 अब राशन कार्ड धारकों को नहीं मिलेगी यह चीज, सरकार ने नियम में कर दिया बड़ा बदलाव

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *