अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर हुआ योगा एवं प्राणायाम
वीरेंद्र कुमार/मुरैना ब्यूरो
कैलारस 21 जून। विश्व योग दिवस के पावन अवसर पर शासकीय महाविद्यालय कैलारस में राष्ट्रीय सेवा योजना की इकाई द्वारा परिसर में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। रासेयो के स्वयंसेवकों ने भारतीय परंपरा के अनुसार किए जाने वाले विभन्न प्रकार के आसन एवं प्राणायाम करे। इसमे योग गुरु के रूप में मुकेश धाकड़ योग अधिकारी को तथा एस डिग्री कॉलेज के प्राचार्य डॉक्टर मंसूरी जी और ए एन डी कॉलेज के रासेयो अधिकारी बंसल जी को आमंत्रित किया गया, योग टीचर मुकेश धाकड़ द्वारा स्वयंसेवकों को कई प्राणायाम सिखाए गए।

उन्होंने सरस्वती पूजन , प्रार्थना से शुरू करके विभिन्न आसान जैसे ताड़ासन, भुजंग आसान, त्रिकोण आसान एवं सूक्ष्म क्रियाएं कराई। अंत में राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी श्री मति रुचि गुप्ता जी ने स्वयंसेवकों को योग कराने के फायदे बताए। सभी स्वयंसेवकों ने ये संकल्प लिया कि अब से वे सभी दैनिक योग करेंगे।इस अवसर पर डॉ शिवचरण, डॉ प्रवीण लिटोरिया, डॉ रामेंद्र सिंह परमार, डॉ देवेंद्र जाटव,डॉ ममता सोनी, श्री दर्शन गिरी गोस्वामी ,सुश्री प्रियंका साहू, आशु शुक्ला, अमित शर्मा, यशवन्त राठौर, प्रीती धाकड़, वाशु,आकाश,काजल , तथा समस्त एनएसएस स्वयं सेवी उपस्थित रहे

