जबलपुर – अधारताल थानांतर्गत आयशानगर में कल दोपहर तेज रफ्तार कार के चालक ने लापरवाही से चलाते हुए घर के बाहर खड़ी महिला को टक्कर मार दी। घटना के बाद समीप ही एक मकान से कार टकरा गई। घायल महिला को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं।

आरोपी कार चालक पर धारा २७९, ३३७ का मामला दर्ज कर तलाश जारी है।
अधारताल पुलिस ने बताया कि आयशा नगर निवासी श्रीमती तस्लीम बी कल दोपहर अपनी माँ सलमा बेग के साथ घर के पास खड़ी थीं। तभी कार क्रमांक एमपी २० सी एफ ९८५२ के चालक ने लापरवाही से चलाते हुए सलमा बेग को टक्कर मार दी। इसके बाद कार समीप ही एक मकान की दीवार से टकरा गई। घायल सलमा बेग को मेट्रो अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
