Sat. Sep 5th, 2026

                       प्रियंका ओझा/रौन

रौन/भिण्ड 26 नवंबर। भिण्ड जिले के रौन कस्बे में संचालित सरस्वती शिशु/विद्या मंदिर “विद्या भारती” के द्वारा आज दिनांक 26 नवंबर को बाढ़ क्रमांक चार में “सप्तशक्ति संगम” कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें नगर के वरिष्ठ समाजसेवी एवं समाज सेविकाओं ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया कार्यक्रम में बक्ताओं के द्वारा परिवार की सुख समृद्धि, खुशियों के पल संस्कारों के संग,वेशभूषा, आमंत्रण पत्र, रीति रिवाज स्वदेशी पद्धति,एवं संक्षिप्त पर्यावरण सुरक्षित वसुंधरा आदि के बारे में नगर वासियों को विस्तार से बताया गया, तो वही मुख्य वक्ता नंदिनी कुशवाहा एवं प्रियांशी शर्मा के द्वारा बताया गया कि महिलाओं को बच्चों का प्रथम गुरु माना गया है, इसलिए महिलाएं जिस प्रकार की शिक्षा अपने बच्चों को देगी इसी प्रकार का समाज का निर्माण होगा। क्योंकि जब हम बच्चों को घर पर अच्छे संस्कार एवं शिक्षा देंगे तो हमारे बच्चे आगे चलकर अच्छे समाज का निर्माण करते हुए देश का नाम रोशन करेंगे। घर व घर के आसपास का स्वच्छ वातावरण बनाए रखने में भी महिलाओं का बहुत बड़ा योगदान होता है इसलिए सभी महिलाओं से मैं कहना चाहती हूं कि अपने बच्चों को अच्छे संस्कार देते हुए घर व घर के आसपास स्वच्छ वातावरण बनाए रखें

कार्यक्रम में उपस्थित नगर के गणमान्य, समाजसेवी एवं समाजसेविकाएं

सप्तशक्ति संगम कार्यक्रम मैं मुख्य रूप से कार्यक्रम की अध्यक्षत श्रीमती बिटौली देवी, एवं मुख्य अतिथि के रूप में समाजसेविका एवं पत्रकार श्रीमती प्रियंका ओझा उपस्थित रही एवं मुख्य वक्ता नंदिनी कुशवाहा एवं प्रियांशी शर्मा रही। व्यस्थापक अनिल शर्मा जी तथा रौन शिशु मंदिर के प्रधानाचार्य सुरेश शर्मा तथा वरिष्ठ शिक्षक पवन शर्मा उपस्थित रहे ।

यह भी पढ़ें:-

👉रौन नगर के चार वार्ड में चोरों ने सूने मकान को बनाया निशाना, सोने चांदी के जेवरात सहित नगदी ले गए चोर

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *