लोगों ने लगाये आधार केंद्र के कर्मचारियों पर गंभीर आरोप
रेखा कुशवाह/संभागीय ब्यूरो
भिण्ड 25 जून। सरकार के द्वारा आधार कार्ड बनाने का काम जिस एजेंसी को दिया गया है उस एजेंसी के लापरवाह कर्मचारियों की वजह से कहीं न कहीं आम लोगों को बहुत बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। असहनीय गर्मी के समय में मजदूर एवं किसान परिवारों को कई किलोमीटर चलने के बाद कस्बे में संचालित आधार कार्ड केंद्र पर पहुंचते हैं। लेकिन आधार कार्ड बनाने वाली एजेंसी के कर्मचारियों के द्वारा कह दिया जाता है कि अभी सरवर नहीं आ रहे हैं आप शाम तक इंतजार करो… लेकिन शाम तक इंतजार करने के बाद फिर बोल दिया जाता है कि आप कल आना… इस प्रकार कई दिनों तक चक्कर लगाने के बाद काम हो पता है।

जानकारी के अनुसार आपको बता दें कि भिंड जिले के लहार कस्बे में संचालित आधार कार्ड केंद्र पर इन दिनों सैकड़ो लोगों की भीड़ लगी देखी जा सकती है.. केंद्र को संचालित करने वाले कर्मचारियों से कुछ पूछा जाए तो उसका एक ही जवाब रहता है कि अभी सरवर नहीं आ रहे हैं। तो वहीं दूसरी ओर खबर में नाम न प्रकाशित करने की शर्त पर कुछ लोगों ने बताया कि जिन मज़दूरों के द्वारा सेवा शुल्क के रूप में 200 से 500 रुपए कर्मचारियों को दे दिए जाते हैं तो उनका काम तुरंत हो जाता है।

अब आगे देखना यह है कि क्या लहार क्षेत्र के गरीब, आम मजदूर लोग आधार कार्ड बनवाने के लिए क्या इसी प्रकार परेशानियों का सामना करते रहेंगे या फिर स्थानीय प्रशासन कुछ ठोस कदम उठाएगा ….देखने के लिए जुड़े रहे चम्बल आचरण से

