हरि सिंह कुशवाह/संवाददाता लहार
लहार 12 मई। बुद्ध की 2588 वी जयंती के उपलक्ष्य में लहार वार्ड 10 बौद्ध विहार पर जयंती कार्यक्रम रखा गया जिनसे मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे एड गोपीलाल कुशवाह जी ने बुद्ध पूर्णिमा के बारे में बताते हुए कहा कि बुद्ध विश्व में सबसे ज्यादा मानने वाले लोग है आज पूरे विश्व में महा मानव तथागत गौतम बुद्ध की जयंती बुद्ध पूर्णिमा के रूप में मनाई जा रही है मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे इंजी.वीरू धनोलिया ने बताया की ” देश ने ‘युद्ध’ नहीं, ‘बुद्ध’ दुनिया को दिया है।”

“दुनिया को ‘युद्ध’ नहीं, ‘बुद्ध’ से समाधान मिलेगा।” आज यही बात मैं ही नहीं जो भी लोग विदेश में जाते है यही बात कहते हैं आज हमें इस बात का विशेष ध्यान रखना है की बुद्ध का मकसद है जियो और जीने दो , मानव मानव एक समान और इसी तरह हमारे महापुरुषों ने बुद्ध के करवा को आगे बढ़ाया और प्रत्येक व्यक्ति का यही लक्ष्य होना चाहिए इसी से देश की तरक्की संभव है आज पूरे विश्व में महा मानव तथागत गौतम बुद्ध की जयंती को बहुत ही धूम धाम से मनाया जाता है और पूरे देश में शांति और अहिंसा का पाठ को पढ़ने वाले गौतम बुद्ध ने हमेशा एक बात को कहा कि आपो दीपो भव : अपना दीपक स्वयं बनो, तथागत ने कभी भी अपने आप को भगवान नहीं कहा उन्होंने हमेशा अपने आप को मार्ग दर्शक बताया और कहा कि किसी बात को इसलिए मत मानो कि किसी बड़े आदमी ने कहा ,या किसी अच्छी किताब में लिखा हो ,या प्रचलन में है ,किसी भी बात को मानने से पहले उस बात को अच्छी तरह से तर्क को कसौटी पर उतरो और जानो कि सही है कि नहीं तब मानो ,आगे धनोलिया ने कहा कि यही बुद्ध का धम्म है
👉भारत-पाकिस्तान युद्ध को देखते हुए नगर परिषद द्वारा कराया गया रक्तदान शिविर का आयोजन
इस प्रोग्राम की अध्यक्षता रामसेवक कुशवाह जी ने की इस कार्यक्रम के आयोजक अनंत कुशवाह,संदीप कुस्तवार , संतराम कुशवाह ने क्या इसी तरह इस प्रोग्राम में एड लक्ष्मण कुशवाह,एड सुलभ कुशवाह, संजीव भंडा,मोहन चौधरी सात साहेब बबलू कुशवाह,रामू कुशवाह युवा नेता,जीवन कुशवाह,लोकेंद्र बौद्ध,वीर सिंह दोहरे,एड प्रशांत जारोलिया, मातृ शक्ति नेहा पहारिया,पूनम,कतरोलिया सैकड़ो महिलाएं एवं सैकड़ो लोग उपस्थित रहे।
यह भी पढ़ें:-
👉बीएसी ने बीआरसीसी को नहीं दिया प्रतिवेदन संकुल प्राचार्य को देना नियम विरुद्ध

