Sat. Sep 5th, 2026

लुधियाना में गैस लीक…11 की मौत मरने वाले ज्यादातर बिहार के…

लुधियाना में गैस लीक...11 की मौत मरने वाले ज्यादातर बिहार के...
लुधियाना में गैस लीक...11 की मौत मरने वाले ज्यादातर बिहार के...

लुधियाना :- पंजाब के लुधियाना में हुए गैस लीक हादसे में 3 परिवारों के 10 लोगों की मौत हो गई। जबकि मरने वाले एक युवक की अभी पहचान नहीं हो पाई है।

लुधियाना में गैस लीक...11 की मौत मरने वाले ज्यादातर बिहार के...
लुधियाना में गैस लीक…11 की मौत मरने वाले ज्यादातर बिहार के…

महिला समेत 4 लोगों का अस्पताल में इलाज चल रहा है मृतकों में ज्यादातर लोग बिहार के रहने वाले हैं। उनके शवों को लुधियाना के सिविल अस्पताल में लाया गया है। यहां परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

हादसा ग्यासपुर इंडस्ट्रियल एरिया स्थित एक इमारत में हुआ। गैस चढऩे की वजह से एक के बाद एक लोग बेसुध होकर गिर गए।

फर्श पर ही वह तड़पते रहे। कुछ ने मौके पर ही दम तोड़ दिया तो कुछ की मौत अस्पताल में हुई। अस्पताल में मृतकों और घायलों के परिजनों का जमावड़ा लगा हुआ है। स्थिति से निपटने के लिए पुलिस बल तैनात किया गया है।

लोगों को अंदर नहीं जाने दिया जा रहा है। पंजाब के सेहत मंत्री बलबीर सिंह घायलों को हाल जानने के लिए लुधियाना के सिविल अस्पताल में पहुंचे। यहां उन्होंने बताया कि सभी लोगों की हालत अभी खतरे से बाहर है।

प्राथमिक जानकारी में यही बात सामने आई है कि सीवरेज गैस (हाइड्रोजन सल्फाइड) की वजह से यह हादसा हुआ है। उसी गैस के लक्षण लग रहे हैं।क्लीनिक चलाने वाले डॉक्टर दंपती की मौत

बिहार के गया जिले के रहने वाले व्यक्ति ने बताया कि उसका भतीजा कविलाश और उसकी पत्नी वर्षा बच्चों के साथ ग्यासपुरा के सुआ रोड पर रहते थे।

अभय (13), आर्यन (10) और कल्पना (16) स्कूल में पढ़ते थे, दोनों दंपती डॉक्टर थे और आरती नाम से क्लीनिक चलाते थे।

वह पिछले 30 सालों से पंजाब में रह रहे थे। उन्हें सूचना मिली थी कि गैस चढऩे की वजह से उनकी मौत हो गई है। उसने उनके घर में जाकर भी चेक किया, लेकिन कोई ऐसी चीज नहीं मिली जिससे यह लगे की गैस लीक हुई हो।

ऐसा हो सकता है कि बाहर से ही गैस का रिसाव हुआ हो और वह उनके घर में फैल गई।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *