भिंड ब्यूरो/ रमेश सिंह कुशवाह
मो.7974799714
भिण्ड।शहर कोतवाली थाना प्रभारी राजकुमार शर्मा के निरंतर प्रयास के बाद भी अपराधों पर काबू पाना मुश्किल साबित हो रहा था।वही शहर कोतवाली थाना प्रभारी के द्वारा आए दिन अपराधियों को सलाखों के पीछे भेजा जा रहा है। उसके बाद भी गोलीबारी जैसी वारदातें सामने आ रही थी।जिसके चलते अपराधियों में भय व्याप्त करने एवं आमजन को सुरक्षित महसूस कराने के लिए यह फ्लैग मार्च निकाला गया।बतादे की उपनिरीक्षक रवि तोमर के द्वारा कड़े प्रयासों के बाद कई कार्रवाइयों को अंजाम दिया गया।बावजूद इसके अपराधी अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं। उसी के चलते शनिवार को पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमलेश कुमार खरपूसे एवं सीएसपी आनंद राय के नेत्रत्व में नव दुर्गा महोत्सव व आगामी त्योहारो को देखते हुए तथा अपराध एवं अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिये थाना सिटी कोतवाली द्वारा पुलिस लाइन के वल के साथ पैदल फ्लेग मार्च निकाला गया।जो कि थाना कोतवाली से प्रारंभ कर इटावा चुंगी, अटेर रोड पुलिया, संतोषी माता चौराहा, परेड चौराहा, अस्पताल चौराहा, हाउसिंग कॉलोनी, खटीक खाना, गौरी किनारा होते हुये चौधरी पेट्रोल पंप तक पैदल फ्लेग मार्च निकाला गया इस दौरान फ्लेग मार्च द्वारा बिना नंबर प्लेट दुपहिया वाहनों व चार पहिया वाहनो की चैंकिंग की गई और वैधानिक कार्यवाही की गई।इसी कार्यवाही में अनावश्यक घूम रहे संदिग्ध व्यक्तियों से पूँछताछ कर चैकिंग की गई एवं कोचिंग सेंटर पर सरप्राइज चैंकिंग की गई व कोचिंग संचालको को सुरक्षा संबंधी समझाइस दी गई। इस फ्लैग मार्च से ना सिर्फ अपराधियों में भय व्याप्त हुआ बल्कि कोचिंग पढ़ने वाले बच्चों एवं संचालकों के अलावा आमजन को भी राहत महसूस हुई। बता दें कि हाउसिंग कॉलोनी में कौचिंग सेंटरों के बाहर कुछ अपराधिक प्रवृत्ति के लोगों का जमावड़ा बना रहता था। इस विषय पर शहर कोतवाली थाना प्रभारी राजकुमार शर्मा ने कोचिंग संचालकों से कहा कि हमारे द्वारा छापामार कार्रवाई की जाएगी जिससे इन आपराधिक प्रवृत्तियों के लोगों को गिरफ्त में लिया जा सके।वही कोचिंग वाले इलाके में कोई भी घटना घटित ना हो जिसके लिए निर्भया टीम हर वक्त अलर्ट पर रहेगी।जिससे कोचिंग पढ़ने वाले बच्चे एवं बच्चियां अपने आप को सुरक्षित महसूस कर सकें।
