Sat. Apr 18th, 2026

शासकीय कॉलेज जौरा की छात्राओं ने किया वृक्षारोपण

शासकीय कॉलेज जौरा की छात्राओं ने किया वृक्षारोपण
जौरा- शासकीय महाविद्यालय जोरा की छात्राओं द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया जिसमें एक पौधा आंवले का महाविद्यालय में रूपा गया तथा यह पौधा कालेज की प्राचार्य डॉक्टर वसुंधरा गोयल के कर कमलों द्वारा रोप कर वृक्षारोपण की शुरुआत छात्राओं द्वारा की गई। छात्रा दीपा गुप्ता, सिमरन खान, रामा यादव, पिंकी बाथम, काजल कुशवाह ,गरमा अग्रवाल, सपना सोनी, शिवानी कुशवाहा ने पगारा रोड पर घर घर जाकर उनके आगे एक एक वृक्ष आंवले का पीपल, शहतूत ,बेलपत्र, जामुन ,अमरुद ,नीम आदि का लगाया तथा उक्त पेड़ों के पालन पोषण की जिम्मेदारी संबंधित घरवालों को सौंपी गई तथा सभी छात्रों द्वारा उनको एक एक पेड़ गोद लेने को कहा गया तथा पेड़ को नियमित पानी और देखभाल करने का आग्रह किया पूरी बस्ती में बड़ी खुशी की लहर और खुशी का माहौल देखने को मिला कि कुछ छात्रों द्वारा ऐसा सराहनीय कार्य किया ।इस अवसर पर कॉलेज की प्राचार्य डॉक्टर वसुंधरा गोयल के अलावा अन्य प्राध्यापक एवं सहायक प्राध्यापक भी मौजूद थे छात्राओं के इस वृक्षारोपण कार्यक्रम को सभी लोगों ने सराहना की।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *