Sat. Sep 5th, 2026

शासकीय माध्यमिक विधालय ओडपुरा में मनाया गया आजादी का अमृत महोत्सव

ग्वालियर 02 अगस्त 2022 शासकीय माध्यमिक विधालय ओडपुरा विकास खण्ड घाटीगांव ग्वालियर मे आजादी का 75 वाँ अमृत महोत्सव मनाया गया सर्वप्रथम प्रधानाध्यापक श्री सरदार सिंह यादव जी के द्वारा भारत माता एवं बाबा साहब डाँ भीमराव अम्बेडकर जी तथा अमर शहीदों के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया तथा बच्चों को शहीदों के बलिदान के बारे बताया इसके बाद श्री लक्ष्मी नारायण जाटव माध्यमिक शिक्षक एवं कार्यवाहक जिलाध्यक्ष अजाक विकास संघ ग्वालियर ने अपने उद्बोधन में  बताया कि देश की आजादी के लिए अपने प्राणो की आहुति देने वाले अमर शहीदों को हमेशा सम्मान देते हुए उनके बताये रास्ते पर हम सब को चलना चाहिए ।हमें जो आजादी 15 अगस्त सन 1947 को मिली उसमे सभी जाति ,धर्म, पंथ,भाषाओ को मानने वाले भारत के महावीरों तथा स्वतंत्रता सैनानियों के बलिदान से मिली है तथा सच्चे मायनों भारत की आधी से अधिक आबादी जिसमें सभी वर्ग की महिलाओं तथा अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति वर्ग को आजादी बाबा साहब डाँ भीमराव अम्बेडकर द्वारा रचित भारतीय संविधान के 
लागू होने तथा देश में प्रजातांत्रिक व्यवस्था लागू होने के बाद ही मिली है वर्तमान प्रजातांत्रिक व्यवस्था में महिलाओं तथा अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति वर्ग के व्यक्तियों को एक बाबू से लेकर कलेक्टर ,कमिश्नर तथा पंच,सरपंच, पाषर्द से लेकर देश के सर्वोच्च पद राष्ट्रपति तक आसीन होने का जो अवसर प्राप्त हुआ वह भारतीय संविधान की ही देन है इसलिए हम सब को अपने देश के संविधान पर गर्व है हमें हमेशा अपने अधिकारों के साथ साथ कर्तव्यों का भी निर्वहन पूरी ईमानदारी के साथ करना चाहिए तभी हमारा देश भी विकसित देशों की श्रेणी मे आयेगा। इस अवसर पर राकेश धाकड़, रजनी वर्मा, मीरा पाल ,संगीता सिंह, कृष्णा देवी, बाबूलाल मांझी, एवं समस्त स्टाफ तथा छात्र,छात्राऐं उपस्थित थे

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *