पुरानी रीझौनी में ठाकुर बाबा की पावन धरती पर आज भक्त प्रहलाद के चरित्र का का वर्णन किया गया
वीरेंद्र कुमार/मुरैना ब्यूरो
कैलारस क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत रीझौनी में कथा के चौथे दिन, कृष्ण जन्म, श्री राम जन्म और भक्त प्रहलाद के चरित्र का वर्णन किया गया। कथावाचक रोहित क्रीश शास्त्री ने धर्म, अर्थ, काम और मोक्ष के महत्व पर प्रकाश डाला और बताया कि कैसे मनुष्य जीवन दुर्लभ है. कथा में, कृष्ण जन्म की कथा का वर्णन किया गया, साथ ही राम जन्म और प्रहलाद की भक्ति की कहानी भी सुनाई गई ,श्रीमद् भागवत कथा की चौथा दिन श्री कृष्ण जन्म उत्सव, श्री राम जन्म एवं भगवान बावन अवतार के उत्सव के मौके श्रीमद्भागवत सुनने उमड़ा जनसैलाब

नई रीझौनी एवं पुरानी रीझौनी सहित अन्य गांवों श्रोतागण कथा सुनने पहुँचे , कथावाचक रोहित क्रीश जी महाराज ने शनिवार को कहा कि लोगों को अपने जीवन में गुरु दीक्षा अवश्य लेना चाहिए। क्योंकि गुरु के बिना भगवान नही मिल पाता है। सनातन संस्कृति को बचाने सत्संग जरूरी है । इस अवसर पर हीरासिंह जादौन गस्तौली,अमरदास बाबा गांव बघरौली ,मंगल गिरी भिण्ड ,पप्पू जादौन गस्तौली ,परसराम सिकरवार ,पानसिंह सिकरवार क़ुर्रोली ,लाखन सिकरवार ,कमलसिंह सिकरवार ,रामवरन सिकरवार ठाकुर बाबा पुजारी रीझौनी , पानसिंह कुशवाह ,रामभरोसी ,श्यापाल,श्रीचंद ,केदारसिंह ,मोनू ,रवि सहित सैकड़ों श्रोता मौजूद रहे!

