इंदौर – नगर निगम बजट पर कल पानी को लेकर हो हल्ला मच रहा था | इधर वार्ड 8 में सतन गुरु के साथ सुदर्शन गुप्ता गंदे पानी की तकलीफ से रूबरू हो रहे थे |
वार्ड 8 में भाजपा का पार्षद नहीं है इसलिए पूर्व विधायक गुप्ता यहां से चुनाव हारी नीता शर्मा के कहने पर रहवासियों की तकलीफ जाने निकले थे छिपा बाखल में सीवरेज को पीने के पानी की परेशानी है लाइन पुरानी हो चुकी जिसमें गंदा पानी मिल रहा है सीवरेज की लाइन छोटी होने से जगह-जगह चौक है 
निगम अफसरों को भी बुला लिया गया था और गुरु और गुप्ता के साथ चलने में एक नंबरी भाजपा कार्यालय में जुट गए थे लोगों से मिले तकलीफ समझी और अफसरों को निर्देश दिए छिपा बाखल ही नहीं अहिल्यापुरा, शांति नगर, जैन कॉलोनी और पुलिस लाइन के भी यही हाल थे पार्षद पर काम नहीं करने की शिकायत भी हुई |
