वीरेंद्र कुमार/मुरैना ब्यूरो
सबलगढ़ 26 जून। एसडीएम अरविंद सिंह माहौर इस समय काफी एक्टिव नजर आ रहे हैं चाहे वह पानी की समस्या हो चाहे नाले नालियों की सफाई या फिर शहर में लगे गंदगी के अंबार भनक पढ़ते ही तत्काल मौके पर पहुंच कर समस्या का समाधान करते हैं इसी कड़ी में सोशल मीडिया के माध्यम से सिविल हॉस्पिटल की अव्यवस्थाओं की जानकारी मिली तो तत्काल सिविल अस्पताल पहुंचकर वहां की व्यवस्थाएं देखी 3 साल पहले बना आईसीयू बंद पड़ा था जिसमें रखा हुआ सामान भी कबाड़ा हो रहा था जिसके चलते मरीजों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था एक्सरा

एवं अल्ट्रासाउंड रूम एवं एनआरसी का भी निरीक्षण किया स्टाफ एवं साफ सफाई का भी निरीक्षण किया गया मौके पर ही उपस्थित बीएमओ राजेश शर्मा को समस्या के समाधान के बारे में निर्देशित किया गया और बीएमओ राजेश शर्मा को कहा कि दूर दराज से ग्रामीण अंचल से आने वाले हर गरीब को समुचित इलाज मुहैया कराया जाए जिससे आने वाले समय में बरसात के करण फैलने वाली बीमारियों से आमजन को परेशानी ना हो इस मौके पर स्वास्थ्य विभाग का स्टाफ मौजूद रहा


