दो शिक्षक अनुपस्थित पाए जाने पर कार्यवाही के दिए निर्देश
वीरेंद्र कुमार/मुरैना ब्यूरो
सबलगढ़ 25 जुलाई। आज सबलगढ़ एसडीएम अरविंद सिंह माहौर के द्वारा सबलगढ़ विकासखंड के झुंडपुरा में झुंडपुरा सबलगढ़ मार्ग और झुंडपुरा से बाबू बाबा मंदिर तक के रास्ते का निरीक्षण किया साथ में बाबू बाबा मंदिर के दर्शन किये और अगले महीने आयोजित होने वाले मेले के लिए व्यवस्थाएं देखी करजोनी में भादो माह में प्रतिवर्ष दौज के दिन बहुत बड़े मेले का आयोजन होता है जिसमें कई प्रदेशों के श्रद्धालू इस मेले में आते हैं बताया जाता है कि सदियों से इस मेले का बहुत बड़ा महत्व माना जाता है

यहां लोग अपनी मन्नत मांगते हैं उनकी मनोकामना पूर्ण होती है जिसके दर्शन के लिए मध्य प्रदेश के अलावा अन्य प्रदेशों से भी भारी संख्या में श्रद्धालु आते हैं जिसको ध्यान में रखते हुए सबलगढ़ एसडीएम अरविंद सिंह माहौर ने आज करजोनी मे पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को कड़े निर्देश देते हुए कहा कि होने वाले मेले में श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा ना हो इसके उचित प्रबंध किये जाए

इसके बाद एसडीएम चंबल से लगे गांव करजोनी के शासकीय विद्यालय का निरीक्षण किया जिसमें पांच में से तीन शिक्षक उपस्थित पाए गए और मध्यान भोजन भी नहीं दिया गया था जिस पर एसडीएम अरविंद सिंह माहौर ने नाराजगी व्यक्त करते हुए कार्यवाही के निर्देश दिए

