ग्वालियर 20 फरवरी। सहारा ट्रस्ट एंव सहारा समिति के सौजन्य से सहारा हॉस्पिटल मल्टी स्पेशिलिटी हॉस्पिटल महलगॉव सोफिया कालेज कैम्पस सिटी सेंटर ग्वालियर द्वारा हॉस्पिटल के संचालक सुप्रसिद्ध वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. ए.एस. भल्ला के मार्ग दर्शन में सांई कॉलोनी गुड़ा लश्कर ग्वालियर में निःशुल्क नेत्र एंव स्वास्थ्य परीक्षण एंव परामर्श शिविर लगाया गया जिसकी ओ.पी.डी. में 166 मरीजों ने अपना स्वास्थ्य परीक्षण कराकर परामर्श प्राप्त किया तथा निःशुल्क दवाओं का वितरण किया गया इसके अतिरिक्त जनजातीय महाविद्यालय बालक छात्रावास गुड़ा के 50 छात्र जनजातीय बालक आश्रम गुडा के 50 छात्र तथा जनजातीय सीनियर बालक छात्रावास गुड़ा के 50 छात्रों इस प्रकार 150 छात्रों सहित 166 मरीजों कुल 316 का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया तथा बीमार व्यक्तियों सहित छात्रों को निःशुल्क दवा का वितरण किया गया। 04 मरीजों ने जिनकी आँखों में मोतियाबिंद पाया गया उनका परीक्षण किया उनका ऑपरेशन सहारा हॉस्पिटल महलगाँव सोफिया कॉलेज कैम्पस सिटी सेंटर ग्वालियर में नेत्र विशेषज्ञ द्वारा मोतियाबिंद का ऑपरेशन किया जाकर लैंस प्रत्यारोपण किया जायेगा।
सहारा हॉस्पिटल के निःशुल्क नेत्र एवं स्वास्थ्य शिविर में 316 मरीजों का परीक्षण, 4 मोतियाबिंद मरीजों का होगा ऑपरेशन — डॉ. ए.एस. भल्ला

