इशिया फ्लोर मिल में खाद्य विभाग ने पकड़ा सेलखड़ी पाउडर मिला आटा
बुलंदशहर,(ई)। दिल्ली-एनसीआर में मिलावटी दूध, पनीर और मावा की खबरें आए दिन प्रकाशित होती रहती हैं और विभाग कार्रवाई भी करता है, लेकिन अब खाद्य विभाग के सामने ऐसा मामला सामने आया जिसमें आटे में मिलावट पाई गई है। बुलंदशहर के बिरौली में स्थित इशिया फ्लोर मिल में खाद्य विभाग की टीम ने छापा मारा, जहां मिलावटी आटा तैयार किया जा रहा था।
👉23 साल पहले आया था HMPV वायरस, अब मचा रहा तबाही
मीडिया रिपोर्ट में जानकारी के मुताबिक फ्लोर मिल में सेलखड़ी और भूसी को मिलाकर आटा तैयार किया जा रहा था, जिसे दिल्ली-एनसीआर में सप्लाई किया जाता था। मौके पर फैक्ट्री के मालिक ध्रुव शर्मा और उनके बेटे शान्तनु शर्मा मौजूद थे। छापेमारी के दौरान मिल में 50 किलोग्राम के 176 बैग सेलखड़ी का स्टॉक मिला, जिसे आटे में मिलाने के लिए रखा था। इसके अलावा गेहूं और चावल की कनकी एवं भूसे को मिलाकर पीसा जा रहा था।
👉धोखाधड़ी कर बैंक से लोन स्वीकृत कराकर निकाली लाखों की धनराशि
फ्लोर मिल में मिले मिलावटी पदार्थों में सेलखड़ी पाउडर, आटे के नमूने और चावल की कनकी शामिल हैं। खाद्य विभाग ने 176 बैग सेलखड़ी को सीज कर दिया है। इसके अलावा एक वेयरहाउस में भी अन्य फूड आइटम्स के संग्रहण की जानकारी मिली है, जिसे जांचा गया। सेलखड़ी एक खतरनाक केमिकल है, जो फैक्टरियों में इस्तेमाल किया जाता है। इसके सेवन से तंत्रिका तंत्र पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है, साथ ही यह कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों का कारण बनता है।
👉ग्वालियर EOW ने दतिया कलेक्ट्रेट में पदस्थ बाबू को रंगे हाथों पकड़ा
गर्भवती महिलाओं के लिए तो यह और भी खतरनाक है, क्योंकि इससे गर्भ में पल रहे बच्चा मानसिक और शारीरिक रूप से विकलांग हो सकता है। इसके सेवन से सिर दर्द, चक्कर आना, किडनी, फेफड़े और दिल पर विपरीत प्रभाव पड़ता है।
यह भी पढ़ें:-
👉घर के सामने जुआ खेलने से मना किया तो दबंगों ने खेला खूनी खेल
👉महिला ने डेढ़ साल के बेटे के साथ की आत्महत्या, आत्महत्या से पहले पति से की बात
👉प्रेमिका से दोस्ती के शक में युवक ने दोस्त की पीट-पीट कर ले ली जान

