Sat. Sep 5th, 2026

सिविल अस्पताल ग्वालियर में ऑक्सीजन प्लांट से गैस बनना चालू

 ग्वालियर -मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ग्वालियर डॉ मनीष शर्मा ने बताया कि  सिविल अस्पताल ( हजीरा ) ग्वालियर में शनिवार को गैसकॉन कम्पनी के इंजीनियर पहुंचे उन्होंने ऑक्सीजन प्लांट के सभी पार्टों को जोड ऑक्सीजन ऑक्सीजन की बनने की प्रक्रिया को परीक्षण चरण में डाला जिससे ऑक्सीजन टेंक भरना चालू हो गया है जो गैस भरी जा रही है उसकी शुद्धता का प्रतिशत 94 प्रतिशत से अधिक ऑकी गई है,

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ग्वालियर डॉ मनीष शर्मा ने बताया कि ऑक्सीजन टेंक भरने के बाद  पाईप लाईन में ऑक्सीजन भेजी जायेगी जिससे यह मरीज तक पहुंच पायेगी,इस ऑक्सीजन प्लांट के चालू होने से सिविल अस्पताल ( हजीरा ) ग्वालियर के मरीजों को ऑक्सीजन की समस्या से पूरी तरह निजात मिल ही जायेगी ।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *