ग्वालियर – मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ग्वालियर डॉ मनीष शर्मा ने बताया कि कोविड-19 की संभावित तीसरी लहर को देखते हुए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र हस्तिनापुर में लगाये जा रहे ऑक्सीजन प्लांट को मुख्य चिकित्सा एवम स्वास्थ्य अधिकारी ग्वालियर डॉ मनीष शर्मा ने देखा तथा शीघ्र काम पूरा हो कराने हेतु सम्बन्धित अधिकारियों से चर्चा की ,साथ ही उन्होंने उप स्वास्थ्य केंद्र बंधोली का निरीक्षण किया उपस्थिति सीएचओ कु.साधना से पूंछा कि आपने गर्भवती महिलाओं को कितने आयरन सुक्रोज लगाये गये जिस पर उन्होने कहा कि अभी मेरे द्वारा अभी आयरन सुक्रोज नहीं लगाये गये भविष्य में प्रशिक्षण लेकर आयरन सुक्रोज लगाना चालू कर दूंगी, ऑपीडी भी कम थी जिसे बढ़ाने के निर्देश दिये , बाकी का कार्य संतोष जनक मिला ।
यह भी पढ़ें
