Sat. Sep 5th, 2026

सीएमएचओ पहुंचे जिला चिकित्सालय, देखा प्रशिक्षण व किया प्रसूति गृह का निरीक्षण

ग्वालियर – मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ग्वालियर डॉ मनीष शर्मा शनिवार को जिला चिकित्सालय के प्रसूति गृह पहुंचे वहॉ पर चल रहे सीएचओ के मातृ स्वास्थ्य कार्यक्रम के उन्मुखीकरण  प्रशिक्षण को मौके पर देखा तथा उपस्थिति सीएचओ  को निर्देश दिये कि प्रशिक्षण उपरांत आपको गर्भवती, धात्री महिलाओं व बच्चों की सुरक्षा व देखभाल करना है इसलिए आप जो प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं वह पूरी सजगता व ध्यान से प्रशिक्षण प्राप्त करें आपको किसी तरह की समस्या हो तो बतायें इस अवसर पर उनके साथ डॉ. साधना शिवहरे, जिला प्रशिक्षण अधिकारी आई.पी.निवारिया व मास्टर  ट्रेनर कु.अल्का शिव आदि साथ थे , इसके बाद उन्होंने प्रसूति गृह मुरार के प्रसूति वार्डों का निरीक्षण किया , निरीक्षण के दौरान डॉ.साधना शिवहरे द्वारा वार्डें में आवश्यक सुधार हेतु सुझाव दिये जिसको उन्होंने एक -दो दिन में आवश्यक सुधार  कराने का आसवाशन दिया ।
 नोडल अधिकारी 108 ने किया जननी एक्सप्रेस का निरीक्षण
ग्वालियर जिले के 108 एम्बुलेंस के जिला नोडल अधिकारी आई. पी. निवारिया ने जिला चिकित्सालय में डी.एच.1एवं डी.एच.-2 के नाम से संचालित दो जननी एक्सप्रेस का निरीक्षण किया निरीक्षण के दौरान उन्हें दोनों एम्बुलेंसों के ऑक्सीजन मास्क व प्राथमिक उपचार किट गंदे मिले जिसे उन्होंने तत्काल एम्बुलेंसों से हटाने व नये लाने के लिये एम्बुलेंस चालकों को निर्देश दिये उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि 108 व जननी एक्सप्रेस शासन की ओर से नि:शुल्क है अगर किसी तरह की कोई शिकायत प्राप्त होती है तो नियमानुसार कढी कार्यवाही की जायेगी साथ ही उन्होने निर्देश दिये कि भविष्य में अगर एम्बुलेंस में इस तरह की कमी पाई जाती है तो नियमानुसार कार्यवाही की जायेगी उन्होंने यह भी कहा कि सुधार हेतु भोपाल वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया जायेगा ।
 इधर बीएमओ बरई ने अनुपस्थित संविदा आयुष चिकित्सक की सूचना सीएमएचओ को दी 
ब्लॉक मेंडीकल ऑफीसर डॉ. अम्बरीश गुप्ता ने सीएमएचओ ग्वालियर डॉ.मनीष शर्मा को पत्र लिखा है कि शनिवार दिनांक 09.10.2021 को उनके द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मोहना का कोविड- 19 टीकाकरण को लेकर भ्रमण किया गया जहॉ पदस्थ संविदा आयुष चिकित्सक डॉ.सुरेन्द्र सिंह राजपूत बिना किसी सूचना एवं अवकाश के  अनुपस्थित थे तथा उन्होंने  यह भी अवगत कराया कि ग्राम वासियों द्वारा भी पंचनामा दिया गया कि यह पूर्व में भी आये दिन अनुपस्थित रहते हैं जिस कारण ग्राम वासियों को आयुष से सम्बन्धित स्वास्थ्य प्राप्त नहीं होती, इस सम्बन्ध में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ग्वालियर डॉ मनीष ने कहा कि डॉ. सुरेन्द्र सिंह राजपूत संविदा आयुष चिकित्सक के विरूद्ध नियमानुसार जॉच कर कार्यवाही हेतु जिला आयुष अधिकारी ग्वालियर को पत्र लिखा जायेगा ।
इसे भी पढ़ें

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *