Tue. Sep 29th, 2026

सिविल हॉस्पिटल हजीरा के चिकित्सकों पर था मरीज को भरोसा, जताया भरोसा

ग्वालियर -कलेक्टर ग्वालियर श्रीमती रुचिका सिंह चौहान के निर्देशन में स्वास्थ्य योजनाओं एवं कार्यक्रमों का बेहतर संचालन किया जा रहा है, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जिला ग्वालियर डॉक्टर एम एस सागर ने बताया कि उत्तर प्रदेश के फैजाबाद निवासी ‘मालती चौहान’ (परिवर्तित नाम) पित्त की थैली में पथरी से पीड़ित थीं और उन्हें ऑपरेशन की आवश्यकता थी, मरीज के पति भारतीय सेना में जम्मू में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। उपचार के लिए विभिन्न स्थानों पर संपर्क करने पर उन्हें आश्वासन एवं ऑपरेशन की तारीखें मिलीं।

इसी दौरान परिवार को जानकारी मिली कि सिविल हॉस्पिटल हजीरा, ग्वालियर में दूरबीन से ऑपरेशन की सुविधा उपलब्ध है। मरीज ने अस्पताल पर भरोसा जताया। डॉ. राहुल श्रीवास्तव ने सर्जरी HOD डॉ. अनुपम के साथ मिलकर मरीज का दूरबीन द्वारा सफल ऑपरेशन किया। मरीज के पति को शीघ्र ही अपनी ड्यूटी पर जम्मू वापस लौटना था। इस पारिवारिक परिस्थिति को ध्यान में रखते हुए मरीज के इलाज में अनावश्यक विलंब न हो, इसका विशेष ध्यान रखा गया और समय पर आवश्यक उपचार एवं ऑपरेशन किया गया।

मरीज एवं उनके परिजनों ने उपचार और सहयोग के लिए सिविल अस्पताल हजीरा प्रभारी डॉ. प्रशांत नायक , एनेस्थेटिक डॉ. उपेंद्र तथा ओ.टी. एवं आईसीयू स्टाफ के प्रति आभार व्यक्त किया।

“एक बार फिर मरीज ने सिविल हॉस्पिटल हजीरा पर भरोसा रखा-और अस्पताल ने सेवा, संवेदना और समय पर उपचार के साथ उस भरोसे को निभाया।”

यह भी पढ़ें:-

👉सर्दी, जुखाम, बुखार होने पर रखें सावधानी- डॉ.एम.एस.सागर

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *