भिंड। प्रदेश कांग्रेस के आवाहन पर प्रदेश के हर जिले में चलाए जा रहे जन जागरण अभियान के तहत भिंड जिला कांग्रेस कमेठी द्वारा जन जागरण कर रैली निकालकर आमजन से चर्चा की साथ ही सरकार की विफलताओं के बारे में अवगत कराया तथा उसके बाद रैली कांग्रेस कार्यालय समय 12:00 बजे पहुंची,वहां पर किसान विरोधी तीनों कृषि कानून वापस लेने की घोषणा पर, कांग्रेस कार्यालय में संगोष्ठी की गई।
यह भी पढ़ें –👉 महंगाई ने बुझाये घरो के चूल्हे,पेट्रोल डीजल के बढ़ते दामों के कारण आमजन का जीना हुआ मुश्किल-मानसिंह
जिसमें प्रमुख रूप से जिला अध्यक्ष मान सिंह कुशवाहा ने कहा आज फिर से सिद्ध हो गया सत्य परेशान हो सकता है पराजित नहीं दुख इस बात का है यह निर्णय लेने में भाजपा सरकार ने जो इतनी देरी की उसी का परिणाम है देश के अन्नदाता किसानों ने कई अपने परिवार की खुशियों को इस आंदोलन के हवाले कर दिया जिसमे सेकेंडो किसानो ने अपनी शहादत भी दी।और कहा दमनकारी तानाशाह सरकार को आज झुकना पड़ा यह हम सब के लिए खुशी की बात है इसी खुशी में कांग्रेस
जिलाध्यक्ष सहित सभी पदाधिकारियों ने पटाखा फोड़ कर खुशी जाहिर की।इस संगोष्ठी में किसान आंदोलन में अपने प्राणों तक को न्योछावर करने वाले शहीद किसानों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि भी अर्पित की बाबा भगवान दास सैंथिया, मनोज देपुरिया, हर नारायण शर्मा, सेवादल जिला अध्यक्ष संदीप मिश्रा, वरिष्ठ नेता वीरेंद्र यादव, इरशाद अहमद, नयन सिंह राजावत, राहुल कुशवाह,अंकित तोमर, रॉकी तोमर,रेखा भदोरिया, रीना चौहान,अशोक गुप्ता,देवेंद्र सिंह कुशवाहा भारौली, नगर अध्यक्ष संजय भूता। इत्यादि लोग उपस्थित रहे।
यह भी पढ़ें
👇👇
