Tue. Mar 18th, 2025

आशीष गुर्जर गोहद एवं संग्राम मालनपुर कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष मनोनीत

 भिण्ड। मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कमलनाथ के द्वारा प्रदेश के कद्दावर नेता डॉक्टर गोविंद सिंह की अनुशंसा पर भिंड जिला कांग्रेस के अध्यक्ष मान सिंह कुशवाहा की सहमती से गोहद विधानसभा में ब्लॉक मालनपुर व ब्लॉक गोहद में नवीन अध्यक्ष नियुक्त किए गए जिसमें गोहद ब्लॉक से नवनियुक्त  ब्लॉक अध्यक्ष आशीष गुर्जर व कार्यकारी अध्यक्ष गणेश राम शर्मा तथा मालनपुर ब्लॉक अध्यक्ष संग्राम सिंह तोमर को बनाया गया।गुर्जर की नियुक्ति पर उन्होंने कहा पार्टी ने हमें जो जिम्मेदारी दी है।उसमें पूर्ण निष्ठा से पार्टी के प्रति समर्पित भाव से निभाऊंगा आगामी समय में जल्द ब्लाक कार्यकारिणी का गठन और पोलिंग बूथ तक के संगठन को प्रभावी रूप से मजबूत करूंगा इनकी नियुक्ति पर जिले के तमाम कांग्रेस नेताओं ने हर्ष व्यक्त किया विधायक मेवाराम जाटव,वरिष्ठ नेता राघवेंद्र शर्मा,कुलदीप गुर्जर,युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष राजकुमार देशलहरा,रविंद्र बरार,नगर अध्यक्ष टोनी मुद्गल,साबु खान,स्वदेश गुर्जर,राजेंद्र परिहार,रवि कुशवाहा,वीरेंद्र यादव,बृजेंद्र सिंह कल्लू भारौली,सेवादल अध्यक्ष संदीप मिश्रा,समाज कल्याण प्रकोष्ठ अध्यक्ष राजवीर खन्ना इत्यादि लोगों ने हर्ष व्यक्त किया 
यह भी पढ़ें

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *