तीन पैथोलॉजी और एक एक्सरा लेब को किया सील्ड, कार्यवाही से संचालको मे मचा हड़कंप
वीरेंद्र कुमार/मुरैना ब्यूरो
सबलगढ़ 05 सितंबर। जिले भर मे हो रहे अवैध पैथोलॉजी संचालन को लेकर सबलगढ़ एसडीएम अरविंद सिंह माहौर ने आकस्मिक निरीक्षण किया जिसमें कई पैथोलॉजी बिना रजिस्ट्रेशन के संचालित हो रही है जिसकी सूचना सबलगढ़ एसडीएम को मिली सोशल मीडिया के माध्यम से स्वास्थ्य विभाग को जगाने कीभी कोशिश की गई लेकिन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के द्वारा कभी भी हिम्मत नहीं जुटा पाई इससे साफ जाहिर होता है की लैब संचालकों का संबंध स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों तक एक मोटी रकम के माध्यम से बना हुआ है कुंभकरण की सोई हुई नींद स्वास्थ्य विभाग नहीं जागा अवैध पैथोलॉजी एवं एक्सरा लैब को लेकर कई बार प्रशासन को आमजन के द्वारा भी अवगत कराने का भी प्रयास किया गया लेकिन स्वास्थ्य विभाग के कानों में जू तक नहीं रेंगी जिसे एसडीएम अरविन्द सिंह माहौर ने गंभीरता से लेते हुए आज सबलगढ़ में निरीक्षण किया तो तीन जांच पैथोलॉजी एवं एक एक्सरा लेब अवैध रूप से संचालित पाई गई कुछ लैब सेंटर वाले सूचना मिलते ही ताला लगाकर भाग खड़े हुए सूत्रों की माने तो लैब वालों के यहां प्रत्येक डॉक्टर का कमीशन निश्चित है

जिसके चलते आम जनता के साथ उनकी जिंदगी से खिलवाड़ किया जा रहा है जांच सेंटरों पर उन्हीं के द्वारा रिपोर्ट बनाकर दी जाती है मरीज को ना ही किसी जांच का बिल दिया जाता है और ना ही किसी जांच रिपोर्ट पर किसी ऑथराइज्ड डॉक्टर के हस्ताक्षर होते हैं जिसका खामियाजा गरीब और भोले वाले मरीज को भुगतना पड़ता है अब देखना यह होगा की एसडीएम महोदय इस तरह की कार्यवाही कब तक करते रहेंगे या राजनेताओं के दबाव के चलते आज ही इति श्री हो जाएगी

इनका कहना है:-
शहर भ्रमण के दौरान मुझे ज्ञात हुआ किस शहर में अवैध रूप से पैथोलॉजी एवं एक्सरा लैब का संचालन हो रहा है स्वास्थ्य विभाग एक संवेदनशील विभाग है जो आम जीवन साथ के साथ खिलवाड़ है जांच के बाद जो भी तथ्य आएंगे वैधानिक कार्रवाई की जाएगी और इस तरह की कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी
एसडीएम अरविंद सिंह माहौर

