रमेश सिंह कुशवाह
मो.7974799714
भिण्ड। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के जिला अध्यक्ष मान सिंह कुशवाह द्वारा प्रदेश कांग्रेस के निर्देश पर जिलेभर की पांचों विधानसभाओं में सदस्यता अभियान को लेकर कि प्रभारी नियुक्त कर दिए गए हैं। कांग्रेस जिलाध्यक्ष मान सिंह कुशवाह के अनुसार गोहद विधानसभा में वीरेंद्र सिंह यादव,मेहगांव विधानसभा से राजीव कौशिक, लहार विधानसभा से जयेंद्र सिंह ररी,अटेर विधानसभा से विनोद पंडित व भिंड विधानसभा में बृजेंद्र सिंह कल्लू को प्रभारी बनाया गया है।तथा इनके नियुक्त होने पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष मान सिंह कुशवाह ने बताया कि जिले भर में चल रही सदस्यता अभियान को और तीव्र गति से जारी रखने के लिए प्रभारियों को नियुक्त किया गया है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष मान सिंह कुशवाह ने विधानसभा प्रभारियों को नियुक्त करने के पश्चात जिलेभर से कांग्रेस के एक लाख नए सदस्यों को बनाने का लक्ष्य दिया गया है। वही नवनियुक्त प्रभारियों ने कहां की हम इस लक्ष्य को पूरा करने का भरपूर प्रयास करेंगे।