Mon. Mar 17th, 2025

कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ और विधायक दोपहर में शामिल होंगे राजभवन घेराव में

भोपाल – मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी 13 मार्च को भोपाल में राजभवन घेरने जा रही है। केंद्र और राज्य सरकार की जनविरोधी नीतियों के विरोध में आंदोलन प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष कमलनाथ के नेतृत्व में किया जा रहा है।
कांग्रेस कार्यकर्ता दोपहर 12 बजे जवाहर चौक में एकत्रित होंगे। यहां से सभी कार्यकर्ता राजभवन की ओर रवाना होंगे। सोमवार से विधानसभा का सत्र भी शुरू हो रहा है। सभी विधायक विधानसभा की सुबह की कार्यवाही में भाग लेकर, दोपहर 1 घेराव के जुलूस में शामिल होंगे।

नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह ने सभी कांग्रेस के विधायकों को 13 मार्च को विधानसभा में मौजूद रहने के लिए पत्र लिखा है। ऐसा माना जा रहा है कि लंच का अवकाश होते ही सभी कांग्रेसी विधायक एकजुट होकर घेराव के जुलूस में शामिल होंगे।
बड़े पैमाने पर प्रदर्शन की तैयारी राजभवन घेरने के कार्यक्रम को लेकर कांग्रेस द्वारा बड़े पैमाने पर तैयारी की जा रही है। इसके लिए बड़े पैमाने पर कार्यकर्ताओं को बुलाया गया है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *