Sat. Sep 5th, 2026

                 अमित सिंह कुशवाह/ब्यूरो भिण्ड 

भिण्ड 23 जुलाई। जिला कांग्रेस कमेटी भिण्ड द्वारा नगर निगम सीमा के अंतर्गत कांग्रेस कार्यालय भवन हेतु उपयुक्त स्थान उपलब्ध कराने की मांग को लेकर बुधवार को कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव को एक ज्ञापन सौंपा। यह ज्ञापन जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मानसिंह कुशवाह के नेतृत्व में सौंपा गया। कांग्रेस नेताओं ने बताया कि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस एक प्राचीन राजनीतिक संगठन है, लेकिन भिण्ड जिले में कार्यालय भवन के अभाव में संगठन के कार्यक्रमों का सुचारू संचालन संभव नहीं हो पा रहा है। अतः कार्यालय के लिए भूमि की अत्यंत आवश्यकता है। जिससे भवन निर्माण कर कार्यक्रम संचालित हो सके

ज्ञापन में मांग की गई कि नगर निगम भिण्ड की सीमा के अंतर्गत एक उपयुक्त भूमि आवंटन की जावे इस मौके पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष मानसिंह कुशवाह के अलावा शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष राधेश्याम शर्मा,प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव धर्मेंद्र पिंकी भदोरिया,प्रदेश सचिव प्रमोद चौधरी, पूर्व जिला कांग्रेस के अध्यक्ष जय श्री राम बघेल,उपाध्यक्ष वीरेंद्र यादव ,सेवादल अध्यक्ष संदीप मिश्रा ,महिला कांग्रेस अध्यक्ष रेखा भदोरिया ,नगर अध्यक्ष संतोष त्रिपाठी आदि नेता उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें:-

👉रेत माफियाओं द्वारा ग्राम पंचायत की सीसी रोड को क्षतिग्रस्त किए जाने की शिकायत करना महिला सरपंच को पड़ा महंगा

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *