शिवपुरी – सुभाषपुरा थाना क्षेत्र के मुडखेड़ा टोल प्लाजा के पास ग्वालियर से गुजरात जा रही एक कार हादसे का शिकार हो गई। इस हादसे में एक महिला की मौत हो गई शेष सभी कार सवार घायल हो गए घायलों को उपचार के लिए ग्वालियर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार बीती रात में बीरेन्द्र, सत्यम, नीतू, सुमन सभी लोग बृजेन्द्र की कार में सवार होकर ग्वालियर से अहमदाबाद की और निकले थे कार को बृजेन्द्र दिवाकर चला रहा था।
रात करीब 12 बजे कार मुडखेड़ा टोल से पहले एनपी शर्मा के होटल के पास फोरलेन हाईवे से होकर गुजर रही थी। इसी दौरान कार का अगला टायर फट गया जिससे कार का संतुलन बिगड़ गया और कार रोड के किनारे लगी रेलिंग मे टकराते हुए रोड की दूसरी तरफ खेत में चली गयी।
इस घटना में नीतू पत्नि सुखराम निवासी भबेडी जिला भिंड की मौके पर ही मौत हो गयी व बीरेन्द्र, सत्यम को गंभीर चोंटें आई, जिन्हें नेशनल हाईवे की एबुलेंस की मदद से ग्वालियर के अस्पताल में भर्ती कराया गया पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
