Sat. Sep 5th, 2026

किसानों की हत्या के एवज में उनके परिजनों को दो करोड़ की सहायता राशि एवं सरकारी नौकरी दिलाने को लेकर जिला कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन

भिण्ड। उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में 3 अक्टूबर को उत्तर प्रदेश के गृह राज्य मंत्री अजय शर्मा के बेटे के द्वारा की गई किसानों की निर्मम हत्या एवं कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी की गिरफ्तारी को लेकर 5 अक्टूबर दोपहर 1:00 बजे जिला अध्यक्ष मानसिंह कुशवाह के नेतृत्व में भिंड कलेक्टर सतीश कुमार एस को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा गया।
बता दें कि 3 अक्टूबर को किसानों के द्वारा लागू किए गए कृषि कानून को लेकर विरोध प्रदर्शन किया जा रहा था। किसानों की आवाज को दबाने के लिए उत्तर प्रदेश के तत्कालीन गृह राज्य मंत्री अजय शर्मा के बेटे द्वारा उन्हें अपनी गाड़ी से रौंदकर निर्मम हत्या कर दी गई। जब कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी किसानों के परिवारों का दुख बांटने पहुंची तो उन्हें रास्ते में ही रोक कर उन्हें बेवजह गिरफ्तार कर लिया गया जिसके विरोध में पूरे देश की कांग्रेस पार्टी सड़कों पर आकर भाजपा की तानाशाही सरकार के खिलाफ आंदोलन कर रही है।उसी के चलते भिंड जिले के कांग्रेस अध्यक्ष मान सिंह कुशवाह के नेतृत्व में पूर्व मंत्री डॉक्टर गोविंद सिंह,पूर्व मंत्री राकेश चौधरी,गोहद विधायक मेवाराम जाटव,शहर अध्यक्ष राधेश्याम शर्मा वं सभी कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में पुलिस लाइन से कलेक्ट्रेट परिसर तक नारेबाजी करते हुए कलेक्टर सतीश कुमार एस को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा गया।
ज्ञापन के माध्यम से बताया कि उक्त घटना में मृत किसानों के परिजनों को दो करोड़ की सहायता राशि के साथ सरकारी नौकरी दी जाए और कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी को गिरफ्तार करने वाले पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से बर्खास्त किया जाए और किसानों की हत्या करने वाले आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर उन्हें सलाखों के पीछे भेजा जाए। अगर ऐसा जल्द से जल्द नहीं किया गया तो आगामी आंदोलन के लिए वह स्वयं जिम्मेदार होंगे पूरी कांग्रेस पार्टी किसानों के समर्थन में सड़कों पर आकर आंदोलन करेगी। और इस तानाशाही सरकार को उखाड़ फेंकने का काम करेगी। इस आंदोलन में वरिष्ठ नेता राम प्रकाश यादव प्रदेश महासचिव खेजर मोहम्मद कुरेशी पूर्व राष्ट्रीय सचिव अनुरुद्र प्रताप सिंह सेवा दल यंग बिग्रेड के प्रदेश अध्यक्ष धर्मेंद्र और पिंकी भदौरिया युवा नेता राहुल भदौरिया युवा कांग्रेस अध्यक्ष राजकुमार देशलहरा,रॉकी तोमर अरविंद सोनी,विजय दैपुरिया, , सेवादल अध्यक्ष संदीप मिश्रा,वरिष्ठ नेता वीरेंद्र यादव,रणजीत सिंह गुर्जर,,अमित दातरे,राजेंद्र नरवरिया,विवेक पचौरी, दर्शन सिंह तोमर विनोद पंडित,बृजेंद्र सिंह कल्लू, समीर भदोरिया, कार्यवाहक अध्यक्ष इरशाद खान आईटी सेल अध्यक्ष शिशुपाल सिंह भदौरिया, शिवम सैथीया मनीष राजावत रणवीर यादव राजीव कौशिक,प्रदीप यादव,,अशोक गुप्ता,रेखा भदौरिया ममता मिश्रा, संजय भूता,बलराम जाटव,राजेंद्र परिहार अरविंद अरेले सुमित बघेल  कुलदीप गुर्जर के अलावा कांग्रेस पार्टी के सभी इकाइयों के कार्यकर्ता सैकड़ों की संख्या में उपस्थित रहे।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *