कोचिंग सेंटर और परिवार जनों ने मिठाई खिलाकर की अपनी खुशी का इजहार
वीरेंद्र कुमार/मुरैना ब्यूरो
कैलारस। आज मंगलवार को म.प्र. बोर्ड ने कक्षा 10वीं व 12वीं का बोर्ड परीक्षा परिणाम जारी कर दिया है बोर्ड परिणाम में छात्रा कु. सोनम श्रीवास पुत्री राधेश्याम श्रीवास कैलारस ने हाईस्कूल में 82% अंक प्राप्त कर बोर्ड परीक्षा उत्तीर्ण की। छात्रा सोनम वीरेंद्र कुमार पत्रकार के छोटे भाई की बेटी है जिन्होंने ज्ञानदीप कोचिंग पुरानी सब्जी मंडी पर अध्ययनरत कक्षा 10 वीं की छात्रा कु. सोनम श्रीवास ने 500 में से 410 अंकों के साथ 82 प्रतिशत अंक हासिल कर परिवार एवं माता-पिता के साथ-साथ कोचिंग और शिक्षकों का मान बढ़ाया है । कु.सोनम की इस सफलता पर कोचिंग संचालक मेघ सिंह सर अरब सिंह सर पाण्डु सर, एवं समस्त शिक्षक- शिक्षिकाओ ने मिठाई खिलाकर उज्जवल भविष्य की बधाई एवं शुभकामनाएं दी वहीं परिवार में भी खुशी का माहौल है।


