क्षत्रिय महासभा अध्यक्ष श्री सरदार सिंह तोमर द्वारा क्षत्रिय समाज के सर्वे हेतु शहरी क्षेत्र में चलाया गया क्षत्रिय परिवार सदस्यता अभिया
विधानसभा डबरा क्षेत्र के अंतर्गत प्रत्येक हिस्से में वर्षो से निवासरत और देश के तमाम हिस्सों से आकर नवीन बसे हुए क्षत्रिय समाज के परिवारों की जानकारी प्राप्त कर और उन्हें क्षत्रिय समाज से जोड़ने के उद्देश्य हेतु अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा डबरा के अध्यक्ष विगत दिवस को क्षत्रिय धर्मशाला में हुई बैठक के दौरान क्षत्रिय समाज का सर्वे करने और सदस्यता अभियान को लेकर प्रारूप तैयार किया गया जिसमे यह जिम्मेदारी युवा अध्यक्ष जितेंद्र सिंह कुशवाह छोटू और उनकी कार्यकारिणी को सौंपी गई साथ ही सदस्यता अभियान प्रभारी के रूप में महेंद्र सिंह भदौरिया और सहप्रभारी गजेंद्र सिंह परमार (पूर्व युवा अध्यक्ष) को नियुक्त किया गया इसी तारतम्य में आज मंगलवार की संध्या को महेंद्र सिंह भदौरिया, जितेंद्र सिंह कुशवाह एवम माधवेंद्र सिंह भदौरिया (कार्यालय सचिव) के नेतृत्व में शुक्ला डेयरी बुजुर्ग रोड स्थित इच्छापूर्ण हनुमान जी (खेड़ापति सरकार) पर क्षत्रिय समाज के वरिष्ठ और युवा पदाधिकारी एवं सदस्य गण एकत्रित हुए और मंदिर में भगवान श्री सीता राम जी, श्री हनुमान जी एवम मां दुर्गा की विधिवत पूजा अर्चना कर आर्शीवाद प्राप्त किया और सदस्यता अभियान कार्यक्रम का शुभारंभ कर सर्वप्रथम क्षत्रिय महासभा डबरा के अध्यक्ष श्री सरदार सिंह तोमर की सदस्यता रशीद काटकर परिवार को सदस्य बनाया गया इसी क्रम को जारी बुजुर्ग रोड वार्ड नंबर 27 में विभिन्न घरों में पहुंचकर सदस्यता कार्य संपन्न किया गया, सदस्यता अभियान कार्यक्रम दौरान क्षत्रिय समाज के बुजुर्गो और माताओं द्वारा क्षत्रिय समाज के मुख्य विषयों कर चर्चा की और समाज के उत्थान हेतु चलाए जा रहे इस सदस्यता अभियान कार्य को लेकर महासभा के पदाधिकारियों सदस्यों को बधाई, शुभकामनाएं और आशीर्वाद प्रदान किया गया
इन परिवारों को दिलाई सदस्यता
सदस्यता अभियान बुजुर्ग रोड वार्ड नम्बर_27 पर चलाया गया जिसमे सदस्यता लेने वाले सम्मानित क्षत्रिय बंधुओ, परिवार जनों के नाम इस प्रकार है
1_श्री सरदार सिंह तोमर जी (अध्यक्ष) महोदय अ.भा.क्ष. महासभा डबरा……!!
2_श्री जमादार सिंह भदौरिया जी..!!
3_श्री देवेन्द्र सिंह सोलंकी जी..!!
4_श्री रामहेत सिंह तोमर जी..!!
5_श्री किशन सिंह भदौरिया जी..!!
6_श्री राधेश सिंह सिकरवार जी..!!
7_श्री भूपेंद्र सिंह परमार जी..!!
8_श्री पंचम सिंह भदौरिया जी..!!
9_श्री जगदीश सिंह भदौरिया जी (उपाध्यक्ष) महोदय अ.भा.क्ष. महासभा डबरा….!!!
सदस्यता अभियान कार्यक्रम शाम 5 बजे से लेकर रात्रि 8 बजे तक चला….!!
सदस्यता अभियान कार्यक्रम दौरान महासभा के प्रदेश महामंत्री श्री महेंद्र सिंह तोमर जी चिंटू, युवा उपाध्यक्ष श्री विजय सिंह पवैया जी, युवा उपाध्यक्ष श्री शंकर सिंह भदौरिया, महामंत्री श्री ब्रजेंद्र सिंह परमार जी शिवाजी,महामंत्री श्री अजय सिंह सोनू भदौरिया जी,कार्यकारिणी सदस्य श्री सोनू सोलंकी जी, कार्यकारिणी सदस्य सतेंद्र सिंह परमार जी, संगठन मंत्री पुष्पराज सिंह परमार, कार्यालय एवम सूचना मंत्री रिंकू सिंह परिहार जोनी जी, मंत्री चंदन सिंह राजावत जी, मंत्री राजू सिंह भदौरिया जी, और मंत्री अभिषेक चौहान मुख्य रूप से उपस्थित रहे
यह भी पढ़ें
इंदरगढ़ नगर में हो रहा नाला निर्माण, चढ़ा राजनीति की भेंट